फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School janitor killed The corpse was hidden in manhole

चौकीदार की हत्या कर स्कूल के मैनहोल में ही छिपा दी थी लाश

Wed, 04 Jan 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 04 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
School janitor killed The corpse was hidden in manhole
सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल का मामला, पोटली में बंद मिला शव - फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित सेंट स्टीफन पब्लिक  स्कूल के दो महीने से लापता बताए जा रहे चौकीदार कृष्णानन्द उर्फ मुन्ना का शव मंगलवार को स्कूल के ही मैनहोल में मिला। उसकी हत्या कर पोटली में शव को बंद करने के बाद यहां छिपा दिया गया था। सफाई के लिए मैनहोल खोले जाने पर इसका पता चला तो हर कोई हैरान रह गया। वह स्कूल में छह नवंबर की रात हुई 9.75 लाख की चोरी के बाद से लापता बताया जा रहा था। पुलिस को उसी पर शक था। लेकिन शव मिलने से कहानी बदल गई है।
विज्ञापन

मुन्ना मूल रूप से सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल में छह साल से चौकीदार था। चोरी का पता सात नवंबर की सुबह चला था। मुन्ना तभी से लापता माना जा रहा था। थाना पर गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। पुलिस को शक था कि वही कैश लेकर चला गया है। उसकी तलाश में सिद्धार्थनगर में उसके घर पर दबिश दी गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को मैनहोल की सफाई के लिए कर्मचारी ने जैसे ही ढक्कन खोला, वहां चादर की बनी पोटली देखकर हैरान रह गया। तेज बदबू आ रही थी। इसे खोला गया तो अंदर से लाश निकली। स्कूल में ही 12 साल से चौकीदार उसके चंदौली निवासी चाचा सुरेंद्र ने शव की पहचान की। लाश फूली हुई थी। कुछ लोगों ने कहा कि हो सकता है कि यह मुन्ना की न हो। इसके चलते पुलिस ने शव का डीएनए सैंपल लेने के लिए सीएमओ को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात में हो सकता है करीबी का हाथ
आगरा। वारदात में किसी ऐसे शख्स का हाथ हो सकता है जिसे मुन्ना अच्छी तरह जानता हो। वारदात का तरीका देखकर लगता है कि हत्यारे ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पूरी चाल चली। बता दें, स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन हत्यारा इनकी डीवीआर ले गया था। ताला सिर्फ उस अलमारी का तोड़ा गया था, जिसमें कैश रखा था। लाश को मैनहोल में छिपाने के पीछे भी उसका मकसद पुलिस को गुमराह करना ही माना जा रहा है।


चाचा बोला, स्कूल में रात को सजती थी महफिल
आगरा। मुन्ना का चाचा सुरेंद्र भतीजे का शव मिलते ही गुस्से में आ गया। कहा कि स्कूल में रात को महफिल सजती थी। दारू की पार्टी होती थी। इस बात को छिपाया गया। अब वह चुप नहीं रहेगा। सीओ छत्ता बीएस त्यागी का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। स्कूल के डायरेक्टर केके मिश्रा का कहना है कि वह जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने न तो मुन्ना पर शक किया न ही अब किसी पर शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed