फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scheduled caste people in agra forced to drink dirty water

चंबल में दलितों से दंबगई, नहीं भरने दिया पीने का पानी

Mon, 26 Jun 2017 12:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पिनाहट (आगरा)
ब्यूरो/ अमर उजाला पिनाहट (आगरा) Updated Mon, 26 Jun 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
scheduled caste people in agra forced to drink dirty water
दलित परिवार की महिलाओं को पानी नहीं भरने दिया - फोटो : अमर उजाला
चंबल क्षेत्र में दलितों पर जाति विशेष का आतंक अभी भी बरकरार है। आगरा में पिनाहट के गांव सिकतरा में शनिवार को दलित परिवार की महिलाओं को गांव के दबंगों ने सरकारी हैंडपंप से पानी नहीं भरने दिया। इतना ही नहीं, उनके बर्तन तक उठाकर फेंक दिए गए। घटना से दलित समाज के लोग गुस्से में है। उधर इस मामले की जानकारी होने के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

 
बताया गया है कि पिनाहट के गांव सिकतरा में दलित समाज के रामवीर और पप्पू अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि शनिवार को गांव के सरकारी हैंडपंप पर वे पीने का पानी भरने के लिए बर्तन लेकर गए थे। वहां दबंगों ने उन्हें पानी नहीं भरने दिया। एक जाति का यहां क्षेत्र में बाहुल्य है।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि दबंगों ने उनके बर्तनों को उठाकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने सरकारी टंकी से पानी भरने की कोशिश की लेकिन दबंगों ने वहां भी पानी नहीं भरने दिया। उन्होंने टंकी को ही बंद कर दिया। आरोप है कि उनके साथ यह व्यवहार लगातार दो दिन से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे परेशान दलित परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। वे अभी गांव के तालाब का गंदा पानी पी रहे हैं। दबंगई से परेशान परिवारों ने मामले की शिकायत डीएम और एसडीएम से की है। मामले में एसडीएम अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है लेकिन लिखित शिकायत आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


घटना की सूचना पर गांव पहुंचे विश्व वाल्मीकि धर्म परिषद के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विवेक वाल्मीकि ने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और डीएम से लिखित शिकायत भी की। वहीं सीओ पिनाहट देवेन्द्र का कहना है कि उनके पास कार्रवाई की कोई सूचना या शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed