फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sanjeev rastogi's wife allegation on police

पुलिस पर बरसी संजीव रस्तोगी की पत्नी

Sat, 27 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
sanjeev rastogi's wife allegation on police
दरोगा पर 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया - फोटो : अमर उजाला
भरतपुर हाउस गोलीकांड में जूता कारोबारी राजकुमार लालवानी की हत्या के मुख्य आरोपी सराफ संजीव रस्तोगी की पत्नी हेमन रस्तोगी अपने परिवार सहित शुक्रवार को मीडिया के सामने आईं। उन्होंने पुलिस पर मामले को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि दरोगा ने संजीव रस्तोगी के 50 हजार रुपये हड़प लिए हैं। वह गोलीकांड की सीबीआई से जांच चाहते हैं।
विज्ञापन


उसने राजकुमार लालवानी की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि संजीव को गोली मारने के बाद लालवानी ने सुसाइड किया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सवाल वह असहज हो गईं। बता दें, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस ने दावा किया था कि राजकुमार की हत्या की गई  थी।
विज्ञापन


हेमन रस्तोगी ने बताया कि राजकुमार ने संजीव और उनके दोस्त स्वदेश वर्मा से बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। इसे चुकाने के लिए प्रापर्टी बेची। इसी तनाव में घटना को अंजाम दिया, लेकिन यह नहीं बता पाईं कि कर्ज कितना था और राजकुमार को दिया प्रापर्टी का पैसा वापस उनके एकाउंट में कैसे ट्रांसफर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भरतपुर हाउस कालोनी के रजिस्टर में संजीव ने कभी एंट्री दर्ज नहीं कराई। एक बार गागा के साथ गए थे। तभी से गार्ड उनकी जगह गागा का नाम लिखने लगे।


उसका आदमी पांच करोड़ मांगने आया था ...
आगरा। संजीव की पत्नी ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि राजकुमार की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला उनका भाई संजीव रस्तोगी केस वापसी के लिए पांच करोड़ मांग रहा है। उसने अपना एक आदमी उनके पास भेजा था। लेकिन यह नहीं बता पाईं कि आदमी कौन था, उनसे कब और कहां मिला। उधर सुंदर लालवानी का कहना है कि हेमन का आरोप निराधार है। पुलिस उसे सपोर्ट कर रही है। इसी के चलते चौथ वसूली केस में उसे गिरफ्तारी पर स्टे मिला। अब हत्या की जांच में खेल करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed