{"_id":"5805288d4f1c1b672c703217","slug":"sampdaik-tanav","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला बासी में सांप्रदायिक तनाव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगला बासी में सांप्रदायिक तनाव
नगला बासी में सांप्रदायिक तनाव
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
नगला बासी में सांप्रदायिक तनाव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज की पीएनटी कालोनी स्थित नगला बासी में सोमवार को एक धर्मस्थल में निर्माण कार्य के दौरान खिड़की निकालने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने निर्माण का विरोध किया। इस पर तनाव पैदा हो गया। दोनों ओर से लोग आ गए। टकराव की स्थिति बन गई। बाजार बंद हो गए। लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाकर माहौल बिगड़ने से बचा लिया। लाठी फटकार कर क्रुद्ध भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में थाना में समझौता करा दिया गया।
धर्मस्थल पहले 60 वर्ग गज जमीन पर बना था। अब उससे जुड़े लोगों ने बगल में 50 वर्ग गज जमीन और खरीद ली। इसके बाद पूरी जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। धर्मस्थल से जुड़े हाजी अनवार ने बताया कि छह महीने पहले मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने घर के सामने गेट और खिड़की नहीं निकलने दी। अब कुएं की तरफ खिड़की लगाई गई थी। इसका एक परिवार ने विरोध किया। इसे रविवार रात को तोड़ दिया गया।
सोमवार सुबह इसका पता चलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। खेरिया मोड़ पर जाम लगाकर हंगामा करने लगे। तकरीबन एक घंटे तक क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों पक्षोें को थाने बुलाया। यहां सहमती बनी कि धर्मस्थल की खिड़की सड़क से नौ फीट ऊंचाई पर बनाई जाएगी। इसमें दोनों पक्षों ने सहमती जताई। एसपी सिटी ने बताया कि किसी तरह के तनाव की स्थिति नहीं है। उधर, तनाव के बीच ही पास में भंडारा चलता रहा। यहां भी पुलिस लगाई गई।