{"_id":"59b7ee494f1c1bea7f8b63db","slug":"saloon-owners-in-agra-denied-to-cut-hair-of-valmiki-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सैलून वालों की पंचायत, वाल्मीकि समाज के लोगों के बाल काटने से इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः सैलून वालों की पंचायत, वाल्मीकि समाज के लोगों के बाल काटने से इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इन लोगों में गुस्सा इसलिए था क्योंकि आगरा के कस्बा बरहन में कई सैलून वालों ने वाल्मीकि समाज के लोगों से बाल काटने से इंकार कर दिया है।
समाज के लोगों ने एसएसपी दिनेश चंद दुबे से मिलकर कहा कि भारतीय कानून में छुआछूत अपराध है। इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बरहन में सैलून वाले पंचायत करके एलान कर चुके हैं कि वे वाल्मीकि समाज के लोगों के बाल नहीं काटेंगे।
लोगों का कहना है कि सैलून वाले पंचायत में लिए गए निर्णय पर अमल भी कर रहे हैं। एसडीएम और सीओ भी मामले की जांच कर चुके हैं लेकिन कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने कहा कि मामला गंभीर है। इस बारे में डीएम गौरव दयाल से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आला अधिकारी बरहन भेजे जाएंगे। पूरे मामले की पड़ताल होगी। उनकी पूरी मदद की जाएगी। अगर कोई कानून हाथ में ले रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। समाजिक सद्भाव भी बनाया जाएगा। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह और एएसपी श्लोक कुमार ने भी प्रदर्शनकारियों को समझाया। इस पर वे इस चेतावनी के साथ चले गए कि अगर कार्रवाई में देरी हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।