फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ruthless killing of wife and father-in-law for dowry in etah

दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी और ससुर की निर्मम हत्या, शवों का हाल देख सहमे लोग

Sun, 19 May 2019 06:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 May 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Ruthless killing of wife and father-in-law for dowry in etah
मकान के बाहर खड़ी पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
कस्बा अलीगंज के किलारोड निवासी युवक ने पत्नी और अपने ससुर की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो सनसनी फैली गई। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मृतका के भाई ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
थाना नयागांव के सराय अगहत निवासी रक्षपाल (70) पुत्र लंकुश गुप्ता ने अपनी बेटी सावित्री (25) की शादी तीन साल पहले अलीगंज के मोहल्ला टप्पन टोला किला रोड निवासी पारस गुप्ता के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज की मांग कर सावित्री को परेशान करने लगे। सावित्री मायके चली गई थी।
विज्ञापन


काफी दिन बाद जब ससुरालीजन उसे लेने नहीं आए तो रक्षपाल ने अलीगंज के चेयरमैन से मामला निपटाना की सिफारिश की थी। इस पर पांच दिन पहले पंचायत कराई गई, लेकिन पंचायत में पारस गुप्ता पक्ष नहीं आया। इसके बाद तीन दिन पहले पिता अपनी बेटी को लेकर पारस के घर पहुंचे थे। फिर भी दो दिन तक किसी न किसी बात पर क्लेश होता रहा। इसीलिए रक्षपाल बेटी की ससुराल में ही रुके हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल मांग रहा था पति

शनिवार रात किसी बात पर झगड़ा हुआ। पारस ने अपने परिजनों के साथ रक्षपाल और सावित्री को रस्सी से बांधकर पीटना शुरू किया और फिर हथौड़े से दोनों पर बेरहमी से प्रहार किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पारस व अन्य परिजन फरार हो गए। तभी किसी ने रक्षपाल के रिश्तेदारों को सूचना दे दी। धीरे-धीरे मोहल्ले व आसपास के लोगों को जानकारी हुई, तो काफी संख्या में भीड़ लग गई।

 
सूचना पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई और एएसपी संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

सावित्री के भाई व रक्षपाल के पुत्र राहुल गुप्ता ने बहनोई पारस गुप्ता, गिरीश गुप्ता, नैनादेवी, गोविंद, भगवानदास, शिवम, आकांक्षा, लक्ष्मी और बुद्धिमान गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

रस्सी से बांधकर पीट पीटकर मार डाला

पुलिस ने रिश्तेदारों व आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। इसके अलावा पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

संजय कुमार एएसपी ने बताया कि पिता और पुत्री की हत्या के मामले में सघनता से जांच कराई जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed