फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rpf agra arrests two young man for stolen train parasol

ट्रेनों से पार्सल माल चोरी में दो युवक गिरफ्तार, 76 लैपटॉप सहित 13 लाख का माल बरामद

Tue, 30 Jul 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
rpf agra arrests two young man for stolen train parasol
घटना में संबंध में जानकारी देते आरपीएफ के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की स्पेशल टीम ने सोमवार को पार्सल लीज की चोरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर एक दुकान से चोरी के 76 लैपटॉप और कम्प्यूटर पार्टस बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी का माल बेचने वाला दुकानदार फरार है।
विज्ञापन


ट्रेनों की एसएलआर बोगी से आए दिन बुक माल की चोरी हो रही है। चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा के दिशा निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित जितेंद्र उर्फ कन्हैया जैन को पकड़ा है। 
विज्ञापन


आरोपी की निशानदेही पर आरपीएफ और पुलिस टीम ने पूर्व में चोरी किये गये लैपटॉप व अन्य माल की बरामदगी के लिए ट्रांस यमुना पुलिस चौकी के पास दबिश दी। यहां से जितेंद्र सिंह पकड़ा गया। उसकी दुकान से चोरी हुआ इलेक्ट्रॉनिक का सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र ने लैपटॉप व कम्प्यूटर पार्ट संजय प्लेस स्थित एक दुकान के संचालक कपिल काठवार को बेच दिए। इसके बाद टीम ने उक्त दुकान में छापा मारा, जहां चोरी किए गए 76 लैपटॉप व हार्डवेयर का अन्य सामान मिला। हालांकि दुकानदार पुलिस के हाथ नहीं लगा। 

आरपीएफ के अनुसार बरामद माल की कीमत करीब 13 लाख रुपये है। ये माल विभिन्न ट्रेनों से चोरी किया गया। मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं। चोरी के माल को खरीदने वाला दुकानदार फरार है। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed