{"_id":"5d3eaf038ebc3e6ce37834d7","slug":"rpf-agra-arrests-two-young-man-for-stolen-train-parasol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों से पार्सल माल चोरी में दो युवक गिरफ्तार, 76 लैपटॉप सहित 13 लाख का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रेनों से पार्सल माल चोरी में दो युवक गिरफ्तार, 76 लैपटॉप सहित 13 लाख का माल बरामद
Tue, 30 Jul 2019 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
घटना में संबंध में जानकारी देते आरपीएफ के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की स्पेशल टीम ने सोमवार को पार्सल लीज की चोरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर एक दुकान से चोरी के 76 लैपटॉप और कम्प्यूटर पार्टस बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी गई है। चोरी का माल बेचने वाला दुकानदार फरार है।
ट्रेनों की एसएलआर बोगी से आए दिन बुक माल की चोरी हो रही है। चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा के दिशा निर्देशन में टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित जितेंद्र उर्फ कन्हैया जैन को पकड़ा है।
आरोपी की निशानदेही पर आरपीएफ और पुलिस टीम ने पूर्व में चोरी किये गये लैपटॉप व अन्य माल की बरामदगी के लिए ट्रांस यमुना पुलिस चौकी के पास दबिश दी। यहां से जितेंद्र सिंह पकड़ा गया। उसकी दुकान से चोरी हुआ इलेक्ट्रॉनिक का सामान बरामद किया गया।

पूछताछ में पता चला कि जितेंद्र ने लैपटॉप व कम्प्यूटर पार्ट संजय प्लेस स्थित एक दुकान के संचालक कपिल काठवार को बेच दिए। इसके बाद टीम ने उक्त दुकान में छापा मारा, जहां चोरी किए गए 76 लैपटॉप व हार्डवेयर का अन्य सामान मिला। हालांकि दुकानदार पुलिस के हाथ नहीं लगा।
आरपीएफ के अनुसार बरामद माल की कीमत करीब 13 लाख रुपये है। ये माल विभिन्न ट्रेनों से चोरी किया गया। मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं। चोरी के माल को खरीदने वाला दुकानदार फरार है। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है।