फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbery in house of bullion businessman in mathura

मथुरा में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात, बदमाशों ने सराफ परिवार को बंधक बनाकर खंगाला घर

Sun, 14 Apr 2019 03:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Apr 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
robbery in house of bullion businessman in mathura
घटनास्थल पर पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में रविवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने सराफ कारोबारी के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की लूट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।  
विज्ञापन


यह दुस्साहिक वारदात शहर के बीचोंबीच गोविंदनगर क्षेत्र में शिवपार्क के पास हुई। यहां जेएम पायल के मालिक का घर है। सुबह तकरीबन साढ़े 10 बजे के बाद सराफ कारोबारी के घर में हथियारबंद तीन बदमाश घुस गए। बदमाशों ने घर में घुसते ही पूरे परिवार को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। 
विज्ञापन


करीब पौने घंटे तक बदमाश सराफ कोराबारी के घर में रहे। इस दौरान परिवार के लोगों को गोली मारने की धमकी देते हुए पूरे घर को खंगाला डाला। इसके बाद लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लूटकर फरार हो गए। बदमाश के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े सराफ के घर में लूट होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। फोर्स के साथ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी जुटाई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed