फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbers looted cabenate minster gas egency employee

कैबिनेट मंत्री की गैस एजेंसी के कर्मचारी को गोली मारकर साढ़े चार लाख लूटे

Mon, 08 Jan 2018 10:10 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Jan 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
robbers looted cabenate minster gas egency employee
डकैती, लूट, चोरी - फोटो : डेमो फोटो
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की गैस एजेंसी का साढ़े चार लाख रुपया रविवार की शाम को करीब सात बजे लूट लिया गया। बदमाशों ने अडूकी गोदाम से कैश लेकर आ रहे बाइक सवार कर्मचारी को गोली मारी और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। हाईवे थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी तिराहे पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण की श्रीकृष्ण गैस सर्विस के नाम से धौलीप्याऊ पर एजेंसी है। इस एजेंसी पर मांट के गांव बेसमां निवासी लोकमन (28) पुत्र चेतराम नौकरी करता है। रविवार की देरशाम को लोकमन भरतपुर मार्ग पर अडूकी में स्थित गोदाम से साढ़े चार लाख रुपये की नकदी लेकर गैस एजेंसी पर आ रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार लोकमन जब हाईवे थाना क्षेत्र में चंद्रपुरी तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उसे रोक लिया और नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश की। लोकमन ने विरोध किया तो उसके कमर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने नकदी से भरा बैग छीना और फरार हो गए। घायल लोकमन को उपचार के लिए नयति अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सूचना पाकर कैबिनेट मंत्री भी नयति अस्पताल पहुंच गए। वहीं शाम को हुई वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

कैबिनेट मंत्री ने जताई नाराजगी

प्रदेश के दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में गैस एजेंसी के कर्मचारी से हुई लूट पर नाराजगी जताई है। कर्मचारी के साथ हुई लूट की खबर पर अपने समर्थकों के  साथ खुद कैबिनेट मंत्री नयति पहुंचे। पुलिस अफसरों को तत्काल खुलासे को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed