फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbed in Sevla Gurwa

सेवला गौरवा में डाका

Tue, 22 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 22 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
robbed in Sevla Gurwa
थाना डौकी के गांव सेवला गौरवा में पूर्व प्रधान के घर रविवार रात बदमाश उनकी पुत्रवधू को बंधक बनाकर डाका डाल ले गए। बदमाश लाखों रुपये के गहने और नगदी लूट ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद और एसपीआरए पूर्वी पहुंच गए। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव सेवला गौरवा निवासी पूर्व प्रधान फतेहसिंह शर्मा के घर वारदात हुई। उनकी पुत्रवधू सरोज पत्नी राकेश ने बताया कि आधी रात के बाद सात-आठ बदमाश घर में घुस आए। उन्होंने हथियारों के बल पर उन्हें कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश उनके पास रहा, जबकि अन्य ने घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये की नगदी और लगभग एक किलो सोने-चांदी के गहने लूट लिए। इस दौरान अन्य परिवारीजनों को भनक तक नहीं लगी। बाद में सामान समेटकर सभी बदमाश सरोज को कमरे में बंद करके भाग गए। सुबह लगभग पांच बजे घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर एसपीआरए पूर्वी अखिलेश नरायन सिंह और क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर मामले की जांच शुरू की। बताया गया कि बदमाशों ने लूटपाट से पहले आसपास के घरों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ डौकी हरीशंकर चंद्र ने बताया कि मामला संदेहजनक है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed