फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbed in army school's employee

आर्मी स्कूल के कर्मचारी के घर लाखों का डाका

Mon, 03 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 03 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
robbed in army school's employee
सदर स्थित नगला टेकचंद में शनिवार रात हथियारबंद पांच बदमाशों ने आर्मी स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तोरन सिंह के घर पर धावा बोला। गोली मारने की धमकी देकर अलमारी की चाभियां ले लीं। परिवारीजनों को बाड़े में बांध दिया। करीब पांच लाख के सोनेे-चांदी के जेवरात, 85 हजार की नकदी लूट ले गए। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उखर्रा रोड, नगला टेकचंद निवासी तोरन सिंह के घर में दो बेटे विक्रम और राजन, पत्नी राजवती हैं। शनिवार को राजन चाचा के घर गया था। रात को तोरन, विक्रम और राजवती आंगन में सो रहे थे। तकरीबन 1:30 बजे दीवार फांदकर हथियारबंद एक बदमाश घर में घुस आया। उसने तीनों को जान से मारने की धमकी दे मैन गेट खुलवा लिया। चार और नकाबपोश बदमाश घर में दाखिल हो गए। राजवती से अलमारी की चाभी मांगने लगे। मना करने पर पति और बेटे की हत्या की धमकी दी। चाभियां लेने के बाद तीनों को बाड़े में बंद कर दिया, दो बदमाश वहीं खड़े रहे। तीन बदमाशों ने 30 मिनट में सोने-चांदी के जेवरात और रुपये लूट लिए। पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। विक्रम ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि चोरी हुई है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

12 घंटे बाद पीड़ित को थाने से छोड़ा
पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मगर, विक्रम को अपने साथ ले गई। वहां पर चोरी की तहरीर देने के लिए दबाव बनाया गया। विरोध किया तो विक्रम को थाने में ही बैठा लिया। बाद में चोरी की तहरीर देने के बाद ही 12 घंटे बाद छोड़ा गया। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की शादी के लिए रखा था जेवर
तोरन सिंह के बेटे विक्रम की दो महीने बाद शादी है। इसके लिए राजवती ने जेवरात बनवाए थे। इसमें दुल्हन का सामान रखा हुआ था। पुलिस का कहना था कि इतने जेवरात कहां से आए। इस पर तोरन ने बताया कि नौकरी के साथ वह गाय-भैंस पालते हैं। दूध की बिक्री भी करते हैं। मगर, पुलिस इस बात को मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed