फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident rajat

सड़क हादसे में घायल रिपोर्टर की मौत

Thu, 27 Oct 2016 12:42 AM IST
सड़क हादसे में घायल रिपोर्टर की मौत
सड़क हादसे में घायल रिपोर्टर की मौत Updated Thu, 27 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
road accident rajat
सड़क हादसे में घायल रिपोर्टर की मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली में 23 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल हुए एक चैनल के रिपोर्टर रजत सिंह (30) की मंगलवार को एम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। रजत आवास विकास कालोनी के सेेक्टर 11 के रहने वाले थे। बुधवार शाम को उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

मूलरूप से कन्नौज निवासी रजत सिंह (30) पुत्र बृजेंद्र सिंह यादव का परिवार आगरा के आवास विकास सेक्टर 11 में रहता है। रजत चार साल से चैनल से जुड़े हुए थे। उनके भाई रोहित सिंह ने बताया कि रजत नोएडा के सेक्टर 37 में बोटनिकल गार्डन के पास रहते थे। 23 अक्तूबर की रात तकरीबन डेढ़ बजे ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर लौट रहे थे। तभी उन्हें ट्रक की टक्कर लगी। हादसे में वह गंभीर घायल हुए। पुलिस ने उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

आरोप है कि अस्पताल में घायल रजत को चार घंटे तक फर्स्ट एड नहीं दिया गया। न ही किसी अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया। उधर, सूचना पर रजत के चाचा आलोक यादव पहुंचे। वह दिल्ली के पीएफ कमिश्नर हैं। इलाज नहीं होने पर वह रजत को एम्स ले गए। रजत का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात तकरीबन 8:30 बजे उनकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया। उनके एक भाई रोहित इंजीनियर हैं, जबकि दूसरे प्रशांत सिंह एक कंपनी में एचआर डिपार्टमेंट में हैं। रजत की जनवरी में शादी थी। उन्हें पिछले साल ही मुंबई प्रेस क्लब के प्रतिष्ठित रेड इंक अवार्ड मिला था। उनके पिता बृजेंद्र सिंह और मां मीना यादव यूपी पुलिस से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दान की आंखें
 परिवारीजनों ने बताया कि रजत की मौत के बाद उनके आंखों को डोनेट किया गया, जिससे किसी के जीवन में रोशनी हो सके। इसके लिए दिल्ली में कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed