{"_id":"9f47b4ec1903771a6ea9000d343473c6","slug":"request-to-cm-for-arresting-the-murderes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से लगाई हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की गुहार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम से लगाई हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Wed, 10 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदरौली में रविवार रात हुई पिढ़ौरा के पशुधन प्रसार अधिकारी बृजमोहन तिवारी की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्हें भेजे पत्र में परिवारीजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मृतक की पत्नी और बच्चों की जान को खतरा बताया है।
बता दें कि पिढ़ौरा के पशुधन प्रसार अधिकारी बृजमोहन तिवारी की भदरौली स्थित उनके घर में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके के हालात बता रहे थे कि लूट का विरोध करते हुए बदमाशों से बृजमोहन की गुत्थमगुत्था हुई थी। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव इटावा में किया गया। बृजमोहन की पत्नी हेमलता का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे कृष्ण और परी के भविष्य को लेकर चिंतित हेमलता का कहना है कि अगर हत्यारे नहीं पकडे़ गये तो उनकी जान को भी खतरा रहेगा। बृजमोहन के भाई अवनीश ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद लगभग सवा घंटे से ज्यादा समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। यदि पुलिस समय पर पहुंचती तो शायद उनकी जान बच जाती। अब तक कोई कार्रवाई न होने से परेशान अविनाश ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।