{"_id":"1eaf76d283a8a850800a2c41948b3170","slug":"rape-with-lady-after-abduction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को अगवा कर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को अगवा कर दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Wed, 02 Sep 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना शाहगंज क्षेत्र में महिला को अगवा कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। शाहगंज क्षेत्र की कविता (परिवर्तित नाम) 27 अगस्त को अपनी दो साल की बच्ची के साथ कमाल खां आई थी। आरोप है कि यहां पर पड़ोसी युवक उसे बहाने से अपने साथ ले गया। एकांत में ले जाकर उसकी बच्ची पर तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे महिला दहशत में आ गई। आरोपी उसे खेरागढ़ में अपने रिश्तेदार के यहां लेकर गया और दुराचार किया। इसके बाद कमरे में बंद कर दिया। दूसरे दिन महिला ने बहाने से कमरा खुलवाया और भाग निकली। पति को घटना की जानकारी दी। सोमवार रात को पीड़ित महिला ने थाना शाहगंज में शिकायत की। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
विज्ञापन