फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape in baah

दो मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी

Wed, 27 Apr 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 27 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
rape in baah
rape - फोटो : Demo
मासूम बच्चियों के साथ एक के बाद एक की जा रहीं दरिंदगी में दो और झकझोर देने वाली घटनाएं जुड़ गई हैं। आगरा में मंगलवार सुबह खंदारी क्षेत्र में आठ साल की बच्ची को सोते समय उसके घर से ही अगवा कर झाड़ी में रेप किया गया। आरोप पास के ही एक युवक पर है। उसे पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूसरी वारदात बाह में सोमवार दोपहर हुई। यहां बच्ची को बहाने से बीहड़ में ले जाकर उसके साथ सामुहिक दुराचार किया गया।
विज्ञापन


आरोपी दूसरे समुदाय के होने के चलते घटना के बाद तनाव बन गया है। इस बच्ची के पिता दिल्ली में काम करते हैं। वह अपनी मां और दादी के पास गांव में रहती है। सोमवार दोपहर गांव के ही दो युवकों ने उसके पास आकर कहा कि तुझे हउआ दिखाएंगे और उसे बीहड़ ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ सामुहिक दुराचार किया गया। बच्ची ने घर आकर इसकी जानकारी दी। मंगलवार सुबह दिल्ली से आए उसके पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


उधर, आगरा के खंदारी में सड़क किनारे रहने वाले मजदूर परिवार से आठ साल की बच्ची को सोते समय एक युवक कर ले गया। उसे झाड़ियों में ले जाकर रेप किया। उसके भाई की आंख खुलने पर घटना का पता चला। बच्ची की तलाश हुई तो झाड़ी में मिली। आरोपी वहीं पर था। बच्ची के परिवार के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी को पीटकर न्यू आगरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने आबरू की कीमत लगाई 50 हजार
बाह। हैवानियत का शिकार हुई बच्ची के मामले में सोमवार को गांव में पंचायत हुई। इसमें बच्ची ने आरोपी युवक को पहचान लिया। जबकि इससे पहले युवक को निर्दोष ठहराया जा रहा था। बच्ची के पहचानने पर पंचायत ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये देकर मामला निपटाने का फैसला सुनाया। इसके बाद मंगलवार सुबह गांव पहुंचे बच्ची के पिता ने पंचायत के फैसले को ठुकरा दिया और थाने पहुंचकर बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी के परिवार वाले घर पर ताला लगाकर भाग गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed