फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rajrai

रजरई में फर्जी मतदान को लेकर विवाद, पथराव

Mon, 19 Oct 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 19 Oct 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
rajrai
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान रविवार को बरौली अहीर ब्लॉक के रजरई गांव में जमकर पथराव हुआ। छह लोग घायल हो गए। इस कारण तकरीबन दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। फोर्स के साथ आए अफसरों ने स्थिति को नियंत्रित किया। अन्य स्थानों पर भी छुटपुट घटनाएं हुईं हैं।
विज्ञापन

गांव रजरई में दोपहर में फर्जी मतदान को लेकर बसपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक और ग्रामीणों में टकराव हो गया। दोनों ओर से पथराव हुआ। गांव में अफरातफरी मच गई। पोलिंग पार्टी के होश उड़ गए। जानकारी पर एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। ये देखकर उपद्रवी भाग निकले। एडीएम सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना मतदान केंद्र से बाहर की थी, इसलिए मतदान प्रक्रिया अधिक देर बाधित नहीं हुई है। वहीं, ग्राम भहरई में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने स्थिति काबू में की।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के ग्राम मंडी मिर्जा खां में वोट डालने के दौरान बीडीसी प्रत्याशी के पति होतीलाल की पीठासीन अधिकारी से कहासुनी हो गई। पुलिस ने होतीलाल को हिरासत में ले लिया। ग्राम चुरियारी में दो पक्षों में विवाद की सूचना पर आई पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। ग्राम डिठवार में मतदान केंद्र के समीप झुंड लगाकर खड़े ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया। यहीं पर पीठासीन अधिकारी से कहासुनी पर दीवान सिंह को हिरासत में लिया गया। अछनेरा के गांव कचौरा में फर्जी वोटिंग को लेकर एजेंटों में कहासुनी हो गई। इसी बीच एक प्रत्याशी ने 100 नंबर पर फर्जी वोटिंग और बवाल की सूचना दी। मौके पर फोर्स के साथ सेक्टर अधिकारी ने स्कूल प्रांगण में जमा भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed