{"_id":"bb804c9157891e8b790ba7050ba59a98","slug":"raid-medical-stores-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ छापे
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
Updated Wed, 04 Nov 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार शटर बंद कर भाग गए। फव्वारा और कमला नगर के छह मेडिकल स्टोरों में दवा की पड़ताल की। नॉन स्टैंडर्ड की आशंका पर 30 दवाओं के सैंपल जब्त किए।
औषधि प्रशासन के प्रमुख सचिव हेमंत राव के निर्देश पर मंडल भर के ड्रग कंट्रोलरों ने दवा प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। स्टाक रजिस्टर जांचने के बाद दवाओं के बिल भी देखे। छापे की शुरुआत दोपहर को फव्वारा मार्केट की रूप मेडिकल एजेंसी और कर्मवीर मेडिकल स्टोर से हुई। यहां टीम के सदस्यों ने छह-छह सैंपल लिए। अपना केमिस्ट और कंसल मेडिकल एंड सर्जिकल स्टोर में भी जांच की।
यहां से पांच-पांच दवाओं के नमूने लिए। बंसल मेडिकल एजेंसी से चार और कमला नगर के दिलीप मेडिकल स्टोर से पांच दवाओं के सैंपल लिए हैं। इनमें टैबलेट, सीरप, इंजेक्शन समेत अन्य दवाएं रहीं। टीम में हाथरस के ड्रग इंस्पेक्टर पूरनचंद, कासगंज के राजकुमार, मैनपुरी के मुकेश पालीवाल, फीरोजाबाद के एके बंसल और आगरा से आरसी यादव रहे। ड्रग कंट्रोलर पीके मोदी ने बताया कि छह मेडिकल स्टोर पर छापे मार करीब 30 दवाओं के सैंपल लिए हैं। इसकी रिपोर्ट लखनऊ और आगरा कमिश्नर को भी की गई है।