फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Public caught two robbers, one on the run

पब्लिक के साहस पर पकड़े दो लुटेरे, एक फरार

Fri, 12 Feb 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Fri, 12 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Public caught two robbers, one on the run
फतेहाबाद के गांव पेंतीखेड़ा में गुरुवार दोपहर महिला से जेवरात लूटकर भागते अपाचे सवार तीन बदमाशोें को पब्लिक ने घेर लिया। इनमें से दो पकड़ लिए गए, जबकि एक भाग निकला। उनकी जमकर पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

पैंतीखेड़ा निवासी रामनिवास की बेटी प्रियंका की शादी धौलपुर में हुई है। वह धिमश्री के डीएवी इंटर कालेज से इंटरमीडिएट कर रही है। गुरुवार को वह अपनी छोटी बहन प्रिया के साथ प्रवेश पत्र लेने जा रही थी। नहर की पुलिया के पास अपाचे सवार तीन बदमाशों ने दोनों को रोक लिया। प्रियंका से सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिया। विरोध पर बदमाशों ने उन्हें धमकाया। इसी बीच दोनों बहनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाशोें की घेराबंदी कर ली। यह देख बदमाश भागने लगे। लोगों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम प्रदीप और अन्नू निवासी भूमपुरा थाना निबोहरा बताया। भागा हुआ साथी चिम्मा है। लोगों ने पकड़े गए बदमाशों को थाना डौकी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed