{"_id":"5cf26a25bdec220729257428","slug":"prostitution-racket-busted-in-the-guest-house-near-co-office-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्यालय के समीप गेस्ट हाउस में हो रहा था देह व्यापार, महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस कार्यालय के समीप गेस्ट हाउस में हो रहा था देह व्यापार, महिला समेत दो गिरफ्तार
Sat, 01 Jun 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 01 Jun 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में पुलिस कार्यालय के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा था। शनिवार को सूचना पर क्षेत्राधिकारी ने छापा मारकर संचालक व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो युवक वहां से भाग गए। पकड़ा गया संचालक गेस्ट हाउस को किराये पर लिए हुए था।
सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने सीओ कार्यालय के पास श्रीराम गेस्ट में छापामार कार्रवाई की। वहां एक कमरे में महिला को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद दो युवक चकमा देकर भाग गए।
पुलिस ने पूरे गेस्ट हाउस की सघनता के साथ तलाशी ली, लेकिन वहां और कुछ नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि गेस्ट हाउस संजीव मिश्रा नाम के व्यक्ति ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराये पर ले रखा है। वो यहां देह व्यापार कराता है।

पुलिस महिला व संजीव को पकड़ कर थाने ले गई। सीओ सिटी ने बताया कि रजिस्टर आदि पर एंट्री नहीं थी। वहीं महिला आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को लिखापढ़ी कर जेल भेजा जाएगा।