फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   prostitution racket busted in the guest house near CO office in mainpuri

पुलिस कार्यालय के समीप गेस्ट हाउस में हो रहा था देह व्यापार, महिला समेत दो गिरफ्तार

Sat, 01 Jun 2019 05:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 01 Jun 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
prostitution racket busted in the guest house near CO office in mainpuri
गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते क्षेत्राधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में पुलिस कार्यालय के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा था। शनिवार को सूचना पर क्षेत्राधिकारी ने छापा मारकर संचालक व एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दो युवक वहां से भाग गए। पकड़ा गया संचालक गेस्ट हाउस को किराये पर लिए हुए था।
विज्ञापन


सीओ सिटी अभय नरायन राय ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने सीओ कार्यालय के पास श्रीराम गेस्ट में छापामार कार्रवाई की। वहां एक कमरे में महिला को संदिग्ध परिस्थिति में पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद दो युवक चकमा देकर भाग गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे गेस्ट हाउस की सघनता के साथ तलाशी ली, लेकिन वहां और कुछ नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि गेस्ट हाउस संजीव मिश्रा नाम के व्यक्ति ने 20 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराये पर ले रखा है। वो यहां देह व्यापार कराता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महिला व संजीव को पकड़ कर थाने ले गई। सीओ सिटी ने बताया कि रजिस्टर आदि पर एंट्री नहीं थी। वहीं महिला आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को लिखापढ़ी कर जेल भेजा जाएगा।

 

सीओ सिटी से जब पूछा गया कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था। इस धंधे में गेस्ट हाउस के मालिक की क्या भूमिका है। इस पर सीओ सिटी ने बताया कि मालिक ने गेस्ट हाउस किराये पर दे रखा था। अभी तक की जांच में उनकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed