{"_id":"5fc3b5256e0fd53037019afa","slug":"prostitution-in-home-police-raid-two-girls-and-three-man-arrests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापारः मकान में पहुंची पुलिस तो मच गई खलबली, युवतियों ने बताई चौंकाने वाली जानकारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देह व्यापारः मकान में पहुंची पुलिस तो मच गई खलबली, युवतियों ने बताई चौंकाने वाली जानकारी
Mon, 30 Nov 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:11 AM IST
सार
- पांच गिरफ्तार
- आरोपियों में दो युवती
- तीन ग्राहक युवक
- संचालक हो गया फरार
विज्ञापन
पुलिस ने देह व्यापार के आरोपी में पकड़ी दो युवतियां और तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के बसई खुर्द में एक मकान पर रविवार शाम को पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार पकड़ा। यहां पर दो युवती और तीन ग्राहक मिले। उन्हें पकड़ लिया गया। वहीं देह व्यापार का संचालक परिवार के साथ फरार हो गया। इस पर मकान पर सील लगा दी गई।
सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि ताजगंज के बसई खुर्द में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर थाना ताजगंज, महिला थाना और मानव तस्करी निरोधक शाखा थाना की टीम के साथ छापा मारा गया था। पुलिस के पहुंचने पर मकान के पिछले गेट से 4-5 लोग निकलकर भाग गए। पुलिस पीछे गई, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
दो कमरों में तीन युवक और दो युवती मिलीं। इस पर उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। वहीं मकान मालिक के नाम के बारे में आसपास के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया। मकान पर सील लगा दी गई है। आशंका है कि क्षेत्र के कुछ और मकानों में यही कार्य कराया जा रहा है। इस कारण आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। इस पर एक टीम को जांच के लिए लगाया गया है। मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संवाई माधोपुर से आईं थीं युवतियां
पकड़ी गई दोनों युवतियां संवाई माधोपुर की रहने वाली है। उन्हें मकान मालिक ठेके पर बुलाकर लाया था। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि एक दिन पहले ही यहां आई थीं। ग्राहक मकान पर ही आते थे। युवतियों का ठेकेदार आधी रकम अपने पास रखता था। वहीं आरोपी युवक ग्राहक हैं। इनमें दिव्यांशु वर्मा निवासी शाहगंज, सुरेंद्र शर्मा निवासी लाल कुर्ती और गिरीश निवासी जरार, बाह हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ताजनगरी में पहले भी पकड़ा जा चुका है देह व्यापार
ताजनगरी में पहले भी देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं। सिकंदरा, ताजगंज, न्यू आगरा क्षेत्र में कई बार कार्रवाई हो चुकी है। होटल, फार्म हाउस और घरों में देह व्यापार पर कार्रवाई हो चुकी है। थाना ताजगंज पुलिस ने ही पांच महीने पहले देह व्यापार की सरगना महिला को जेल भेजा था। इसके बावजूद देह व्यापार के मामले नहीं रुक रहे हैं।