{"_id":"574df4c54f1c1b0209109623","slug":"predatory-bride-arrested-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":" काशीपुर में नाम बदलकर छिपी थी लुटेरी दुल्हन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर में नाम बदलकर छिपी थी लुटेरी दुल्हन
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Wed, 01 Jun 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
सात दिन में हाथ आई, प्रेमी और भाई भी हिरासत में
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधम सिंह नगर के आवास विकास सेक्टर चार में 23 मई की रात साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह की हत्या कर जेवरात लेकर फरार हुई उनकी दुल्हन तारा पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। उसकी तलाश में आगरा पुलिस आठ दिनों तक रुद्रपुर में भटकती रही, जबकि वह मिली काशीपुर के आवास विकास में। यहां वह नाम बदलकर अपने प्रेमी और भाई के साथ छिपी थी। पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया।
दिल्ली में साफ्टवेयर इंजीनियर रहे निर्मल का अपनी पहली पत्नी दीप्ति से तलाक हो गया था। बेटे भारत की देखभाल के लिए उसने तारा से 22 मई को देहरादून में शादी की थी। 23 की रात उसने सुहाग सेज पर ही निर्मल को दूध में जहर देकर मार डाला। भारत को दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद जेवरात लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने शादी कराने वाले बिचौलियों को पकड़ा। उनके जरिये तारा तक पहुंच पाई ।
कई बार बदल चुकी नाम
आगरा। उसने निर्मल सिंह सोलंकी से शादी करते समय अपना नाम बताया था तारा। पता रुद्रपुर। काशीपुर में किराए पर रह रही थी सीमा चौहान के नाम से। इससे पहले उसने अपना नाम रख रखा था रूबीना। पुलिस का कहना है कि वह इससे पहले भी नाम और ठिकाने बदलती रही है। वह मूल रूप से काशीपुर बैलजुड़ी की रहने वाली है। उसका पिता मोहम्मद अली हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में होंगे कई खुलासे
आगरा। पुलिस को उम्मीद है कि तारा से पूछताछ में कई खुलासे हो सकते हैं। उसके बारे में जानकारी मिली है कि वह कई लोगों को शिकार बना चुकी है। यह भी मालूम किया जाएगा कि उसने इस तरह वारदात की ट्रेनिंग किससे ली?
प्रेमी और भाई भी रहे शामिल
आगरा। पुलिस ने बताया कि तारा ने निर्मल सिंह की हत्या का जुर्म स्वीकार किया है। उससे पूछताछ के हवाले से पुलिस ने बताया कि 23 मई की रात वह प्रेमी और भाई के साथ ही आगरा से भागी थी। वे पहले ही आवास विकास पहुंच गए थे। हालांकि बाद में उसने कहा कि वह अकेली वहां से आई थी।
पोटली में रखती है जहर की पुड़िया
आगरा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तारा के पास से एक पोटली मिली है। वह इसी में जहर और नशीले पदार्थ की पुड़िया रखती है। जिसे शिकार बनाना हो, उसे दूध या चाय में मिलाकर जहर या नशीला पदार्थ दे देती है। पुलिस उसे लेकर आगरा के लिए रवाना हो चुकी है।