{"_id":"d3c83b0c603a8ceec1eaebd15c16a7dd","slug":"policeman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर बना कोतवाल, लगाई चौकी प्रभारियों की क्लास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर बना कोतवाल, लगाई चौकी प्रभारियों की क्लास
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 19 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हरिपर्वत का बड़ा ही चौंकाने वाला किस्सा सामने आया है। पुलिसकर्मियों की शिकायत है कि इंस्पेक्टर का नौकर उनकी क्लास लगा रहा है। उसका थाने में इतना दखल हो गया कि आमद और रवानगी रजिस्टर चेक करने लगा है। हद तो तब हो गई कि जब शुक्रवार को उसके कहने पर एसएसआई सहित छह चौकी प्रभारियों की गैरहाजिरी लगा दी गई।
एक साथ हुई इस कार्रवाई से थाने के कर्मियों में नाराजगी है। वे एसपी सिटी से शिकायत करने पहुंच गए। मगर, उनके नहीं मिलने पर वापस चले गए। अब वह बड़े अधिकारी से शिकायत करने का मन बना रहा है। हालांकि इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र चौहान का कहना है कि गैरहाजिर समय पर थाने नहीं आने पर लगाई गई है। इस तरह का आरोप बेबुनियाद है। किसी ने उनसे शिकायत नहीं की है। न ही ऐसी कोई बात उनके संज्ञान में आई है।
उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9:30 बजे तक थाने नहीं आने पर एसएसआई सुनील कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खंदारी संजीव कुमार, रिंग रोड अभय प्रताप सिंह, पालीवाल पार्क राजीव कुमार, देहली गेट राकेश कुमार, टीपी नगर जगदंबा सिंह की अनुपस्थिति लगाई गई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र चौहान का कहना है कि सुबह दस बजे बैंक और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग का समय होता है। कई बार आदेश के बाद भी एसआई आदेश की अवहेलना कर रहे थे। पूर्व में कई बार समय पर थाने आने और चेकिंग के विषय में आदेश दिया गया है, लेकिन जानबूझकर आदेश की अवहेलना की जा रही है। इसलिए सभी की रपट लिखाई गई है। यह कार्रवाई एसपी सिटी को जानकारी देने के बाद की गई। उधर, जब चौकी प्रभारियों को इस कार्रवाई की जानकारी हुई तो उनमें नाराजगी फैल गई। वे एसपी सिटी के पास शिकायत करने पहुंच गए। मगर, एसपी सिटी से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
एक एसआई का कहना था कि वह तो रात की ड्यूटी पर थे। इसके बावजूद उनकी रपट लिख दी गई। वहीं एक एसआई का कहना था कि रात में वह 1:45 बजे अपनी वापसी कराकर गए हैं। इसके बाद वह सुबह थाने आने में 15 मिनट लेट क्या हो गए उनकी रपट लिख दी गई। पुलिस कर्मियों का आरोप था कि कोतवाल का एक नौकर थाने पर बैठा रहता है। वह कर्मचारियों के काम में दखल देता है। वह चीता मोबाइल भी चलाता है। उसे कोई नहीं रोकता है। मुंशी भी उसके दखलंदाजी से परेशान हैं। शुक्रवार को कुछ मीडिया कर्मियों के सामने वह चीता मोबाइल लेकर पहुंच गया। इस पर मीडिया कर्मियों ने कैमरों से उसके फुटेज लिए तो वह बाइक छोड़कर भाग गया।