{"_id":"6af34f63b065e754d9022fa2","slug":"youth-beaten-to-death-with-a-rod-after-asking-for-dj-music-to-be-stopped-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130513-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डीजे बजाने से रोकने पर रॉड से पीटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डीजे बजाने से रोकने पर रॉड से पीटा, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 18 परिचय-कृष्णचंद्र (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के खमा गांव में सोमवार रात तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने लाठी व लोहे की रॉड से हमलाकर युवक की हत्या कर दी। मारपीट में एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने तीन भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खमा गांव में कुछ दबंग सोमवार रात करीब नौ बजे अपने दरवाजे पर डीजे बजाकर नशे में नाच रहे थे। तभी गांव के कृष्णकांत (28) और नवल किशोर वहां से निकले। उन्होंने तेज आवाज में बज रहे डीजे को धीमा करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने कृष्णकांत व नवल पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में कृष्णकांत गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि नवल को भी चोटें आईं।
परिजन दोनों को मध्यप्रदेश के नौगांव अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कृष्णकांत को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हुई है। मृतक के भाई रामेश्वर अहिरवार की तहरीर पर कमलेश, मुकेश, राजपाल अहिरवार व सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।