फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman bite a policeman in agra to rescue her brother

आरोपी को छुड़ाने के लिए सिपाही को दातों से काट लिया

Sun, 14 May 2017 03:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Sun, 14 May 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
woman bite a policeman in agra to rescue her brother
पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
गधापाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार की रात चीता मोबाइल के सिपाहियों पर हमला बोल दिया गया। हमलावरों ने सिपाहियों को न सिर्फ पत्थर मारा, बल्कि वर्दी तक फाड़ डाली। एक आरोपी को सिपाहियों ने पकड़ लिया। बाद में आरोपी के घरवाले हमला बोलकर उसे छुड़ाकर ले गए। पिस्टल लूटने का भी प्रयास किया। सिपाही जान बचाकर भागे। उनकी बाइक भी तोड़ दी। थाने से फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना हरीपर्वत की चीता मोबाइल संख्या (4-11) के सिपाही यतेंद्र कुमार और अमी कुमार शुक्रवार रात तकरीबन 10 बजे रिंग रोड चौकी की ओर जा रहे थे। गधा पाड़ा तिराहे पर सुलभ शौचालय के पास 4-5 लोग अंधेरे में खड़े हुए थे। दोनों सिपाहियों ने उक्त लोगों को टोक दिया। इस पर उन्होंने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। सिपाहियों को पत्थर मारने लगे। 
विज्ञापन


सिपाहियों ने किसी तरह एक हमलावर आकाश (नया घेर, जीवनी मंडी) को पकड़ लिया। इतने में ही नगला शोला भोला से आकाश के परिवारीजन आ गए। उसकी बहन रेखा, बहनोई जितेंद्र, मनीष और आकाश का भाई जितेंद्र सहित 4-5 अन्य ने घेर लिया। सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी। रेखा ने सिपाहियों को जगह-जगह दांतों से चबा लिया। अन्य लोगों ने सरकारी पिस्टल लूटने का भी प्रयास किया। इसके बाद पकड़े गए आकाश को छुड़ाकर ले गए। मारपीट में दोनों सिपाही घायल हो गए। उन्होंने भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने चीता मोबाइल की बाइक भी तोड़ दी। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गए। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, लूट का प्रयास आर सात सीएलए एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। 


एक आरोपी जितेंद्र (आकाश का बहनोई) को शनिवार को पकड़ लिया गया है। सिपाहियों को चोट आई हैं। उनका मेडिकल कराया है। थाना हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि हमलावर युवक नशे में थे। सुलभ शौचालय के पास शराब पी रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर वह हमलावर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed