फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police will suspend the passport of gaga

गागा का पासपोर्ट निलंबित कराएगी पुलिस

Mon, 27 Jun 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 27 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
police will suspend the passport of gaga
रीजनल पासपोर्ट आफिस से मांगी गई जानकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भरतपुर हाउस गोलीकांड में राजकुमार लालवानी की हत्या के मुकदमे में नामजद आरोपी स्वदेश कुमार उर्फ गागा का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम रही है। आशंका है कि वह जल्द ही विदेश भाग सकता है। इसके चलते पुलिस उसका पासपोर्ट जब्त कराना चाहती थी। इसमें भी नाकाम होने पर अब इसे निलंबित कराने के लिए रिपोर्ट दी जाएगी। इसके लिए गाजियाबाद स्थित रीजनल पासपोर्ट आफिस से जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने उसका नाम, पता और फोटो भेजे हैं। एलआईयू भी अपने रिकार्ड खंगाल रही है। देखा जा रहा है कि उसका पासपोर्ट कब बना? उधर उसके परिवार वाले इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। राजकुमार की हत्या के मामले में उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। इसके अलावा हत्या के मुख्य नामजद आरोपी सराफ संजीव रस्तोगी ने भरतपुर हाउस कालोनी के रजिस्टर में अपनी एंट्री गागा नाम से ही कराई थी। गागा डिब्बा कारोबारी है। पुलिस ने उसके इस अवैध कारोबार की डिटेल भी तैयार की है। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि उसके पासपोर्ट के बारे में जानकारी की जा रही है। इसे निलंबित कराया जाएगा।
विज्ञापन


संजीव का होगा ‘सच’ से सामना 
आगरा। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती संजीव रस्तोगी के पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद पुलिस गिरफ्तारी करेगी। पुलिस ने एक और प्लान बनाया है। उसे कोर्ट में पेश करने से पहले उसका सच से सामना कराया जाएगा। उसके सामने भरतपुर हाउस कालोनी के सीसीटीवी से मिली फुटेज, रजिस्टर और उसके फोन की लोकेशन का रिकार्ड रखकर उससे सवाल किए जाएंगे। उसके परिवार से पुलिस ने पूछा था कि वे कागजात कहां हैं जो वह राजकुमार की कोठी से लेकर भागा था। उसके परिवार ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके अलावा उसे कालोनी का रजिस्टर दिखाकर पूछा जाएगा कि वह अपनी जगह गागा के नाम से एंट्री क्यों करा रहा था। घटना वाले दिन भी उसने अपना नाम गागा दर्ज कराया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके सामने उसके और गागा के मोबाइल की काल रिकार्ड के अलावा लोकेशन भी रखी जाएगी। इसके बाद पूछा जाएगा कि दोनों राजकुमार  की कोठी पर साथ क्यों जाते थे?
विज्ञापन


सेल्फ डिफेंस में किसने चलाई गोली?
आगरा। पुलिस ने अभी तक की जांच के आधार पर यह तो मान लिया है कि  गोली संजीव और राजकुमार दोनों ने चलाई थी। लेकिन यह साफ नहीं किया है कि इनमें से सेल्फ  डिफेंस में गोली किसने चलाई और हमला करने के लिए किसने? कुल चार गोलियां चली थीं। इसकी संभावना तो न के बराबर है कि राजकुमार ने गोली सिर में आर-पार हो जाने के बाद संजीव को दो गोली मारी हों। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के एक और क्रम का अंदाजा पुलिस ने लगाया है। वह इस तरह हो सकता है कि पहली गोली संजीव ने चलाई हो। यह मिस हो गई हो। फिर राजकुमार ने सेल्फ डिफेंस में दो गोली चलाई हों। जो संजीव को लगीं। इसके बाद घायल संजीव ने राजकुमार को फिर से गोली मारी हो। यह उनके सिर में लगी हो। इसी से उनकी मौत हुई थी। सब कुछ इस पर निर्भर है कि राजकुमार की पत्नी निर्मला क्या बयान देती हैं। वह अभी तक घटनाक्रम के बारे में एक शब्द भी नहीं बोली हैं। गोलीकांड के दौरान वे कोठी में ही मौजूद थीं। पुलिस का कहना है कि उनकी तबीयत खराब है। अगर गोलीकांड उनके सामने हुआ है, तो तस्वीर पूरी तरह साफ  हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed