फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police will deal harshly with BJP members

भाजपाइयों के साथ सख्ती से पेश आएगी पुलिस

Mon, 11 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Mon, 11 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
police will deal harshly with BJP members
तहसील का घेराव रोकने के लिए बनाई अफसरों ने रणनीति - फोटो : अमर उजाला
सब्जी व्यापारी निरोत्तम बघेल के साथ मारपीट और आपत्तिनजक हरकत किए जाने के मामले में आज सोमवार को होने वाले भाजपा के तहसील घेराव को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सुबह से ही तहसील को पुलिस छावनी बना दिया जाएगा। भाजपा को घेराव के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा थाना क्षेत्र में धारा 144 भी लगा दी गई है। ऐसे में अगर भाजपाई जबरन घुसने की कोशिश करते हैं तो पुलिस सख्ती करेगी।
विज्ञापन


तहसील की ओर से 1400 लोगों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इसमें बताया गया है कि घटना के सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। धारा 144 का उल्लंघन करने पर 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। उधर, भाजपा की तैयारी घेराव के बहाने शक्ति प्रदर्शन की है।
विज्ञापन


भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने नगर में पैदल मार्च निकालकर तहसील घेराव में पहुंचने का आवाहन किया। उन्होंने ने कहा कि किसी के कहने से घेराव प्रदर्शन नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह ने भी जनसंपर्क किया।  ओमकार बघेल, हनुमंत सिंह बघेल, सुरेश बघेल, राजकुमार, लालता भयंकर, तेजवीर बघेल, मनोज पाठक, मनीष पाठक, पंकज चैहान, हरवीर सिंह बघेल, माधवेन्द्र नाथ सिंह, पंकज बघेल, कपिल बघेल, शेष कुमार, कैलाश बघेल साथ रहे।

घेराव रोकने में लगी सपी
एत्मादपुर। सपा प्रत्याशी डा. प्रेमसिंह बघेल ने रविवार को समर्थकों के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम पीडी गुप्ता, सीओ अभिषेक कुमार सिंह, तहसीलदार कुमार संजय और इंस्पेक्टर से मुलाकात करके आश्वस्त किया कि सोमवार को बघेल समाज तहसील घेराव प्रदर्शन में शामिल नहीं होगा।

टकराव के आसार बने 
एत्मादपुर। एक ओर भाजपा ने घेराव के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है जबकि सपा इसे रोकने में लगी है। ऐसे में टकराव की आशंका है। तहसील जाते भाजपाइयों को सपाई रोकने की कोशिश कर सकते हैं। 



एत्मादपुर तहसील के घेराव की अनुमति नहीं दी गई है, वहां धारा 144 भी लगी है, जो इसका उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी - डा. प्रीतिंदर सिंह ( एसएसपी )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed