{"_id":"40c93925e413273cbf31e979b77a104d","slug":"police-then-broken-havoc-on-mahuashala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुआशाला पर फिर टूटा पुलिस का कहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महुआशाला पर फिर टूटा पुलिस का कहर
ब्यूरो अमर उजाला, बाह (आगरा)
Updated Sat, 12 Dec 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुआशाला गांव में चुनाव की रंजिश में पथराव, फायरिंग की घटना
विज्ञापन
के दूसरे दिन भी गांव में पुलिस ने कहर बरपाया। आरोप है कि पुलिस गुरुवार
आधी रात के बाद दरवाजे तोड़कर व छतों से घरों में घुसी और महिलाओं से
अभद्रता की व लाठियां बरसाईं। शुक्रवार तड़के तकरीबन चार बजे तक पुलिस ने
तोड़फोड़ की। एक महिला के चोट आई है।
बता दें, गांव में प्रकाश और राजेंद्र पक्ष के बीच प्रधानी के चुनाव की रंजिश में गुरुवार सुबह पथराव और फायरिंग हुई थी। गोली लगने से मान सिंह घायल हुआ था। उसके बाद पुलिस ने गुरुवार दोपहर में तकरीबन तीन घंटे तक आरोपियों की तलाश में दबिश के नाम पर घरों में तोड़फोड़ की थी। गुरुवार आधी रात के बाद पुलिस ने फिर कहर बरपाया। घर के बाहर सो रहे मनीराम पर लाठियां बरसाईं। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। मनीराम का आरोप है कि पुलिस छत से होकर घर में आई। बक्सा तोड़ डाला। लूटपाट का विरोध करने पर उसकी पत्नी आनंदी से धक्कामुक्की और गालीगलौज की। ये देख उनकी पुत्रवधू सूखी और विनीता ने घर के पीछे के दरवाजे से निकलकर जान बचाई। फिर पुलिस हरजन सिंह के घर में दरवाजा तोड़कर घुसी। उसकी पत्नी जनश्री की पिटाई की। बचाने आई रीमा और कुसमा पर सादा वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको धक्का दे दिया और बंदूक तान दी। अलमारी, चूल्हे आदि तोड़ डाले। घर के बाहर सो रहे गंगाचरन को खींचकर गाड़ी में डाल लिया और एक किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा। लेखराज और दिनेश के घर में भी तोड़फोड़ की। कूलर, फ्रिज, अलमारी, बर्तन आदि तोड़ दिए। घर में सो रहे राजेश को हिरासत में ले लिया। विरोध करने पर उसकी पत्नी संजू को धक्का मार दिया। उसकी कलाई में फ्रैक्चर हुआ है। एसओ खेड़ा राठौर का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं। तोड़फोड़ और महिलाओं से अभद्रता की बात गलत है।
महिलाओं के चेहरे पर खौफ, गांव छोड़ा
बाह। शुक्रवार सुबह महिलाओं के चेहरे पर पुलिस के कहर का खौफ साफ दिख रहा था। दोपहर में गांव में पुलिस जीप के सायरन की आवाज सुनकर दिनेश की पत्नी सरिता बेहोश हो गई। अन्य महिलाओं ने उसे किसी तरह होश में लाया। सरिता से पुलिस ने गुरुवार रात को जमकर अभद्रता की थी। वहीं कुसमा पत्नी प्रकाश समेत अन्य महिलाएं गांव छोड़कर चली गईं। गांव के पुरुष पहले ही जा चुके हैं। बता दें, गुरुवार दोपहर को पुलिस ने कुसमा की बेरहमी से पिटाई की थी।
क्रॉस एफआईआर, आठ गिरफ्तार
बाह। महुआशाला गांव में चुनाव की रंजिश में पथराव, फायरिंग की घटना के बाद रामू और राजेश ने क्रास एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने नामजद बलवीर, रामू, राजेश पुत्र गंभीर, राजेश पुत्र संतोष कुमार, शिव कुमार, गिर्राज, भारत सिंह, राजू को गिरफ्तार कर लिया। इनमें घायल मान सिंह के परिवार वाले भी हैं। मान सिंह के पिता उमाशंकर का कहना है कि उनका बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में है और पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है।