{"_id":"5c91048dbdec22145411fe6c","slug":"police-seized-three-lakh-rupees-cash-during-checking-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, दो कार से बरामद किए तीन लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, दो कार से बरामद किए तीन लाख रुपये
Tue, 19 Mar 2019 08:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:32 PM IST
विज्ञापन
भोगांव में पुलिस चेकिंग के दौरान कार से नेमप्लेट हटवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होते के बाद पुलिस प्रशासन की लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। करहल में चेकिंग टीम ने दो वाहनों से तीन लाख रुपये जब्त किए हैं, वहीं भोगांव में कार से जेल विजिटर लिखी प्लेट हटवाई है।
करहल क्षेत्र में इटावा-मैनपुरी हाईवे पर मंगलवार को पुलिस और चेकिंग टीम ने कई वाहनों को चेक किया। टीम ने अनिल कुमार निवासी गांव गूरा थान तिर्वा कन्नौज की कार से दो लाख रुपये की नकदी और सुरेंद्र प्रताप निवासी आवास विकास, इटावा की कार से एक लाख चार हजार रुपये की नकदी बरामद की।
दोनों ही बरामद की गई धनराशि के संबंध में टीम को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है। वहीं भोगांव में चेकिंग के दौरान कार पर लगी जेल विजिटर जिला जेल फतेहगढ़ की प्लेट हटवाई गई।
विज्ञापन
चेकिंग टीम के अनुसार चालक जेल विजिटर के होने का पूरा प्रमाण नहीं दे सका। प्रभारी निरीक्षक पीआर शर्मा ने बताया कि किसी भी गाड़ी पर राजनीतिक झंडा लगा पाया जाएगा या फिर किसी दल की तख्ती पाई जाएगी दोनों वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।