{"_id":"5c7e82abbdec2213ff32ac34","slug":"police-raids-for-arresting-accused-of-communal-clash-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: मूर्ति स्थापना को लेकर हुए बवाल में 12 लोग नामजद, दबिश शुरू, घरों पर लटके ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा: मूर्ति स्थापना को लेकर हुए बवाल में 12 लोग नामजद, दबिश शुरू, घरों पर लटके ताले
Tue, 05 Mar 2019 07:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की तलाश में दी दबिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लोहामंडी के मोहल्ला पुरानी गढ़इया में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें 12 लोग नामजद किए गए हैं। 20 आरोपी अज्ञात में है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश देना शुरु कर दिया है। दोनों पक्षों को पांच पांच लाख के मुचलकों में पाबंद किया गया है।
एक पक्ष से बनौल, ऋषभ, मुरली, संजीव, प्रदीप, करना नामजद हैं। दूसरे से अजहर अली, इशान, सनी, भैये, अशरफ वारसी और नौशाद हैं। पुलिस ने बलवा, जान से मारने दी धमकी, अपशब्द कहना, मारपीट और जमीन पर अवैध कब्जे की धाराएं लगाई हैं।
अभी तक एक भी आरोपी हाथ नहीं आया है। तनाव बना हुआ है। इस कारण से पुलिस गश्त कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के आस पास के लोगों को भी चेतावनी दी है कि अगर किसी तरह का झगड़ा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी मालूम कर रही है कि नामजद आरोपियों के साथ बवाल के दौरान कौन कौन पथराव में शामिल रहा।

यह था मामला
महाशिवरात्रि पर पुरानी गढ़इया में खाली पड़ी जमीन पर प्रतिमा स्थापना की गई। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी पर बवाल हो गया। पथराव किया गया। तनाव फैल गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।
मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो कई के घरों पर ताले लटके मिले। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी रात में ही निकल गए। माना जा रहा है कि वे रिश्तेदारी में जाकर छिप गए हैं।