फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police Raid On Fake Oil Factory In Foundry Nagar Agra

आगराः नकली मोबिल ऑयल फैक्टरी पकड़ी, नामी कंपनियों के डिब्बों में भर रहे थे घटिया तेल

Fri, 25 Sep 2020 01:54 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 25 Sep 2020 01:54 PM IST
सार

सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि नकली मोबिल ऑयल के मामले में पुलिस कई दिनों से जांच में लगी है। मुखबिर से सूचना मिलने पर फैक्टरी पर छापा मारा गया। फैक्टरी में नामी कंपनी के मोबिल ऑयल के डिब्बे रखे थे।

विज्ञापन
Police Raid On Fake Oil Factory In Foundry Nagar Agra
नकली मोबिल ऑयल फैक्टरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर में गुरुवार की रात तकरीबन दस बजे पुलिस ने नकली मोबिल ऑयल की एक और फैक्टरी पकड़ी। पुलिस के पहुंचने से पहले संचालक शानू फरार हो गया। पुलिस ने भवन मालिक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही थी। फैक्टरी से बड़ी मात्रा में मोबिल ऑयल की पेटी, मशीन और नकली मोबिल ऑयल बरामद हुआ। 
विज्ञापन


सीओ छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि नकली मोबिल ऑयल के मामले में पुलिस कई दिनों से जांच में लगी है। मुखबिर से सूचना मिलने पर फैक्टरी पर छापा मारा गया। फैक्टरी में नामी कंपनी के मोबिल ऑयल के डिब्बे रखे थे। तकरीबन 3600 लीटर ड्रमों में भरा, 75 खाली ड्रम, 271 पेटी में मोबिल ऑयल भी मिला। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पैकिंग मशीन, सीलिंग मशीन आदि रखी थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपीः विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री और सांसद की बेटी ने किया आवेदन, इस सीट पर रोचक होगा मुकाबला
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, फैक्टरी में कोई नहीं मिला। भवन स्वामी प्रोफेसर कॉलोनी निवासी संदीप अग्रवाल हैं। पुलिस ने संदीप को बुलाया, लेकिन उसके पिता दिनेश चंद्र अग्रवाल आए। उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि भवन कुछ दिन पहले शानू को नौ हजार रुपये महीने किराये पर दिया था। वह क्या करता था? यह नहीं मालूम है। मगर, वह किरायानामा नहीं दिखा सके। सीओ छत्ता का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी। 

पहले पकड़ी थीं दो फैक्टरी 
15 दिन पहले थाना एत्माद्दौला के ही हनुमान नगर और ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र में नकली मोबिल ऑयल की फैक्टरी पकड़ी गई थी। पुलिस ने आठ आरोपियों को भी गिरफ्तार करके जेल भेजा था।


इसके बाद जिन खाना, छत्ता में पैकिंग का सामान बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना चल रही है। मुख्य आरोपी अभी पकड़े जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed