{"_id":"5d4ade558ebc3e6ca1650ea1","slug":"police-raid-for-arresting-accused-of-nutan-yadav-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नूतन यादव हत्याकांड: हत्यारोपी की तलाश में आगरा, मथुरा और दिल्ली में छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नूतन यादव हत्याकांड: हत्यारोपी की तलाश में आगरा, मथुरा और दिल्ली में छापेमारी
Thu, 08 Aug 2019 08:44 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Aug 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
नूतन यादव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के महिला थाना परिसर स्थित आवास में सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव की गोलियों से भूनकर हत्या करने वाला अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की चार टीमें आगरा, मथुरा और दिल्ली में धनपाल की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस की तलाश का केंद्र नामजद मुख्य आरोपी के रिश्तेदार, परिचित और दोस्त हैं। हालांकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मंगलवार शाम को ही हिरासत में ले लिया था। वहीं आगरा से हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी की पत्नी और रिश्तेदारों से पुलिस ने बुधवार को दिनभर पूछताछ की।
हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने चार टीमों को लगाया है। इन टीमों में एक टीम सीओ सिटी, दूसरी सीओ सदर, तीसरी इंस्पेक्टर नगर और चौथी टीम स्वाट टीम है। पुलिस धनपाल तक पहुंचने के लिए सर्विलांस का भी सहारा ले रही है।

घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बेहद शातिर है हत्या आरोपी
बेहद शातिर माने जा रहे धनपाल का मोबाइल बंद होने से उसकी लोकेशन मिलने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा उस तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार टीमें आगरा, अवागढ़, जलेसर और खुशहालपुर के आसपास डेरा डाले हुए हैं।अफसरों का मानना है कि हत्याकांड का खुलासा जल्द हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर महिला थाना परिसर में आवासों में रहने वाले लोगों के बीच दहशत कम करने के लिए फोर्स तैनात की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस पिकेट को लगाया गया है।
हिरासत में चार से पूछताछ
शक के आधार पर बीती रात आगरा के बरहन क्षेत्र स्थित खुशहालपुर से मुख्य आरोपी धनपाल की पत्नी सरोज, बडे़ भाई श्यामवीर सिंह, भारत सिंह व श्याम वीर के साले के लड़के को हिरासत में लिया था।उनसे दिनभर पूछताछ की गई। पूछताछ के आधार पर धनपाल की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं नूतन के पिता जगदीश प्रसाद, बहन पूनम और दोनों भाइयों मानवेंद्र और राघवेंद्र से भी जानकारी जुटा रही है।