{"_id":"f409e682bf0af7de11b4470978f8bf9c","slug":"police-probe-stuck-on-zero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरो पर अटक गई पुलिस की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरो पर अटक गई पुलिस की जांच
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 19 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेदर ट्रेडिंग कारोबारी अवनीश ग्रोवर और उनकी पत्नी ऊषा ग्रोवर की बेरहमी से हत्या कर दिए जाने के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस की जांच जीरो पर ही अटकी हुई है। अभी तक न कत्ल के मकसद का पता चला है और न ही कातिलों का कोई सुराग मिला है। न सर्विलांस से कोई सटीक जानकारी मिल पाई है और न ही फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट से कोई दिशा। शक के आधार पर कम से कम 30 लोगों से पूछताछ हो चुकी, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।
इतना तक साफ नहीं हो पा रहा है कि कातिलों का मकसद लूट ही था या कुछ और? अधिकारी शुरू से सिर्फ इतना कह रहे हैं कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अभी तक दिवंगत अवनीश ग्रोवर के घर पर निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों के अलावा आस पास की दुकानों पर काम करने वाले सफाईकर्मियों और चौकीदारों से ही पूछताछ हुई है लेकिन यह बेनतीजा रही है।
जिस टेप से दंपति के मुंह और पैर बांधे गए थे, वह खास किस्म की है, और शहर में गिनती की दुकानों पर मिलती है, फिर भी पुलिस पता नहीं कर पाई है कि इसे कहां से खरीदा गया? पहले दिन कहा जा रहा था कि इसी से कोई सुराग मिलेगा।
विज्ञापन
लापरवाही - 1
फोरेंसिक टीम सिर्फ एक जगह से और एक ही कातिल के फिंगर प्रिंट ले पाई।
लापरवाही- 2
हत्या में इस्तेमाल कुल्हाडी़ वारदात का पता चलने के दूसरे दिन बरामद की गई।
लापरवाही - 3
उलझे हुए घटनाक्रम को समझने के लिए क्राइम सीन को समझने के लिए री-क्रिएशन नहीं किया गया।
लापरवाही- 4
दंपति के मुंह और पैर बांधने में इस्तेमाल खास किस्म की टेप के विक्रेता का अभी तक पता नहीं चला।
कई बिंदुओं पर जांच - एसएसपी
एसएसपी डाक्टर प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि डबल मर्डर में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही कोई लाइन मिलने की उम्मीद है।
हम संतुष्ट नहीं है - गिरीश
कत्ल किए गए दंपति के इकलौते पुत्र गिरीश ग्रोवर का कहना है कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। उन्हें पुलिस जांच के बारे में जानकारी भी नहीं दे रही है।
पंजाबी महासभा ने दी बाजार बंद की चेतावनी
आगरा। खंदारी डबल मर्डर केस के खुलासे में पुलिस की नकामी पर पंजाबी महासभा ने भारी आक्रोश जाहिर किया है। पंजाबी सभा सेवा सदन में हुई मीटिंग में चेतावनी दी गई कि अगर आज एसएसपी से खुलासे का ठोस आश्वासन नहीं मिलता है, तो पंजाबी, सिख और सिंधी समाज अपना कारोबार बंद कर देगा। आज शाम छह बजे समाज के लोग एसएसपी से उनके आवास पर मिलेंगे। पंजाबी सभा भवन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर (अशोकी ) ने कहा कि 2004 में आवास विकास में पंजाबी परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद जैसा आंदोलन किया गया था, वैसा ही इस बार भी किया जाएगा। राजकुमार भसीन, कृष्ण गोपाल कपूर, सतीश अरोड़ा, सुरेश भम्बड़ी, राजसेठ कपूर, बंटी ग्रोवर, रोहित कत्याल, सतीश कत्याल, हरीश बत्रा, अजय थापर, चन्द्रमोहन सचदेवा, विशाल विज, रमेश वाधवा, रमेश गुलाटी मौजूद रहे।