फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police officer's daughter committed suicide by hanging in agra

दरोगा की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तनाव में उठाया आत्मघाती कदम

Fri, 15 Feb 2019 07:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
police officer's daughter committed suicide by hanging in agra
suicide crime - फोटो : अमर उजाला

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के 15वीं बटालियन पीएसी आवासीय परिसर में गुरुवार रात को थाना कागारौल में तैनात दरोगा नंदकिशोर की बेटी संतोषी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज का कहना है कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।

विज्ञापन


एसआई नंद किशोर मूलरूप से झांसी के रहने वाले हैं। बेटी संतोषी (18) बैकुंठी देवी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। गुरुवार रात आठ बजे उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह परिजन शव को लेकर पैतृक निवास झांसी के लिए चल दिए। इसकी जानकारी पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हालांकि पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शव को रास्ते से पोस्टमार्टम गृह लेकर आए। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज के मुताबिक, परिजनों ने बताया है कि संतोषी एनसीसी कैंप में जाना चाहती थी। मगर, अभी उसे मना कर दिया था। इससे वह तनाव में आ गई। प्रथम दृष्टया इसी कारण आत्महत्या की आशंका है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed