{"_id":"072da1217c73f379eb01760bf336b446","slug":"police-k-samne-badmas-bhide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने ही भिड़ गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने ही भिड़ गए बदमाश
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
छीपीटोला में सोमवार रात को दो गैंगस्टर पुलिस के सामने ही भिड़ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर छुरे और ब्लेड से हमला किया। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में छुरा मारने वाले बदमाश सेठी उर्फ सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। सेठी तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
काजीपाड़ा निवासी रामपाल उर्फ राजकुमार रकाबगंज थाने का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ हत्या, लूट समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। वह कई माह पहले अपना घर बेचकर जीवनी मंडी में रहने लगा। सोमवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे तलैया काजीपाड़ा के सेठी उर्फ सतीश से उसका विवाद हो गया। दोनों चौराहे पर ही भिड़ गए। सूचना पर चीता मोबाइल के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। बदमाश पुलिसकर्मियों के सामने भी एक-दूसरे पर छुरे और ब्लेड से हमला करते रहे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से दोनों को अलग किया। सेठी ने रामपाल के हाथ की नसें काट दीं। रामपाल ने सेठी के सिर में ब्लेड मार दिए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में रामपाल को एसएन अस्पताल भेजा गया, उसकी हालत गंभीर है। जबकि सेठी को पुलिस ने हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रकाबगंज निर्मल सिंह ने बताया कि सेठी भी आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, हत्या, गैंगस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं। छह जुलाई को रकाबगंज पुलिस ने उसे तमंचे समेत जेल भेजा था। एक अगस्त को वह जेल से छूटकर आया था। सेठी का कहना है कि रामपाल ने उसे ब्लेड मारने के बाद अपनी कलाई काटी है।