फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police found an important clue Robbed of 30 lakh

30 लाख की लूट में पुलिस को मिले अहम सुराग

Tue, 03 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 03 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
police found an important clue Robbed of 30 lakh
- फोटो : Demo Pic
कमला नगर में रविवार दोपहर सिंचाई विभाग के ठेकेदार रविन्द्र जिंदल के घर हुई 30 लाख की लूट में पुलिस को अहम सुराग मिल गए हैं। इसके बाद बदमाशों की तलाश में दबिश शुरू कर दी गई है। पुलिस अफसरों का दावा है कि 72 घंटों में ही केस का खुलासा हो सकता    है। पुलिस सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि लूट के लिए बदमाश पूरा होमवर्क करके आए थे। उन्हें पहले ही जानकारी दे दी गई थी कि कैश-जेवरात कौन सी अलमारी में हैं।
विज्ञापन


वारदात 17 मिनट के भीतर अंजाम दी गई थी। रविन्द्र जिंदल पत्नी आशा और बेटी सोना के साथ पास में ही मिठाई की दुकान पर ब्रेकफास्ट करने के लिए घर से 10:50 बजे चले थे। 11:07 पर उन्हें पड़ोसी ने फोन करके लूट की जानकारी दी। इसी जानकारी से पुलिस का माथा ठनक गया था। आखिर बदमाशों को कैसे पता चला कि जिंदल फैमिली घर से किस समय जाएगी और कब वापस आएगी। जिंदल ने बताया कि प्रोग्राम पहले से तय नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद क्राइम सीन से भी लाइन मिली। पुलिस ने देखा कि बदमाश सिर्फ उसबेडरूम में गए जिसकी अलमारी में कैश और जेवरात रखे थे। सबसे बड़ी हैरानी यह जानकर हुई कि बदमाश अलमारी और इसके लाकर की डुप्लिकेट चाबी साथ लेकर आए थे। इसी से अंदाजा हो गया कि वारदात में किसी ऐसे शख्स का हाथ है जिसे घर की एक एक जीच के बारे में पूरी जानकारी हो। इसी आधार पर पूछताछ की गई तो सुराग मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


- नौकरानी से आठ घंटे पूछताछ
वारदात के समय नौकरानी बन्नो घर पर अकेली थी। पुलिस ने उससे मंगलवार को भी आठ घंटे पूछताछ की। उससे एक एक सवाल कई कई बार किया जा रहा है। हालांकि देर रात तक वह खुद को बेकुसूर बताती रही। वह एक ही बात कह रही है कि घटना में उसका कोई रोल नहीं है।
- पुलिस ने काल डिटेल खंगाली
पुलिस ने बन्ने के मोबाइल का काल डिटेल भी खंगाली है। बदमाइश इसे छोड़ गए थे। इसमें रविवार की सुबह की गई कॉल्स पर फोकस किया जा रहा है।

- कमला नगर लूटकांड में कई लोगों से पूछताछ की गई है। उम्मीद है जल्द ही कोई लाइन मिल जाएगी - सुशील घुले ( एसपी सिटी )
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed