फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police force alert in shahdara

शाहदरा बना छावनी, दहशत में दुबके लोग

Sat, 17 Dec 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 17 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
police force alert in shahdara
शाहदरा बवाल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
बवाल के बाद पूरा शाहदरा बुरी तरह सहम गया। लोग घरों में दुबक गए। बाजार पूरी तरह बंद हो गए। पूरे इलाके में सिर्फ पुलिस ही पुलिस नजर आ रही थी। दस थानों की फोर्स लगाई गई है। देर रात में पीएसी को भी तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

रात 12 बजे महेंद्र पक्ष की तहरीर पुलिस को मिल गई थी। पुलिस ने अपनी ओर से भी केस दर्ज करने की तैयारी कर ली थी। आरोपियों को चिह्नित करने का काम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

एसपी सिटी सुशील कुमार घुले, सीओ छत्ता बीएस त्यागी के अलावा सीओ कोतवाली, सीओ एत्मादपुर को भी तैनात किया गया। छत्ता, हरी पर्वत, कोतवाली, एत्मादपुर सर्किल के थानों की फोर्स लगाई गई। पुलिस ने रात में ही लोगों के बयान दर्ज किए। घायलों से पूछा कि बवाल में कौन-कौन शामिल रहा। उनकी धरपकड़ के लिए रात में ही प्रयास शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने से सुलग रही थी चिंगारी
 शाहदरा में बवाल अचानक से नहीं हुआ। बल्कि इसकी चिंगारी दो महीने से सुलग रही थी। दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस के सामने एक दूसरे पर आरोप लगाए। एक पक्ष पर आरोप है कि वह दूसरे की गली में जानवर छोड़ देता है। दूसरे पर आरोप है कि वह खुले में जानवर काटता है। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस को पता नहीं चल पाया।

केबल पर दूसरी बार हुआ बवाल
केबल पर एत्माद्दौला में दूसरी बार बवाल हुआ है। इससे पहले प्रकाशपुरम में भाजपा कार्यकर्ता को गोली मारी गई थी। इसके आरोपी को भी गोली मारी जा चुकी है। प्रकाशपुरम में अभी तक तनाव बना है। दस दिन में एक और घटना हो गई है।

केबल में खराबी पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इसमेें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस तैनात कर दी गई है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी ओर से भी मुकदमा लिखेगी

- बीएस त्यागी ( सीओ छत्ता)

जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल
 घायलों में एक पक्ष से महेंद्र, वीरू, रंजीत, कमल, अमर, राजू शामिल हैं। दूसरी ओर से इकरार, पप्पू, साइस्ता, मौहम्मद लईक, ताज मौहम्मद, नियाज, जावेद शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोग निजी अस्पतालों में खुद चले गए।

कब क्या हुआ
- रात 7:30 बजे : केबल में खराबी पर दो युवकों में कहासुनी हुई ।
- रात 9:00 बजे : पथराव और फायरिंग शुरू, अफरा तफरी मची।
- 9:30 बजे      : मौके पर पुलिस पहुंची, बलवाई भाग निकले।
- 10: 00 बजे    : पुलिस अधिकारी पहुंचे, फ्लैग मार्च किया।
- 11:00 बजे   :  बलवे के आरोपियों की तलाश में दबिश शुरू।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed