फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police did not alert on the order of checking

ग्रांड चेकिंग के आदेश पर चौकस नहीं हुई पुलिस

Tue, 20 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
police did not alert on the order of checking
शहर की पुलिस ने हलके में लिया आईजी सुजीत पांडे का आदेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उड़ी में हुए आतंकी हमले के चलते प्रदेश में भी पुलिस को अलर्ट किया गया। आईजी सुजीत पांडेय ने सोमवार दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक जोन में ग्रांड चेकिंग का आदेश दिया। इसे शहर की पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। कहीं भी पुलिस मुस्तैद नजर नहीं आई।
विज्ञापन

यह हाल तब रहा जबकि एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह खुद इस चेकिंग का मुआयना कर रहे थे। विजय नगर, माल गोदाम, खंदारी, गुरुद्वारा गुरू का ताल, वसंत चौराहा, पालीवाल पार्क में पुलिसकर्मी चेकिंग की मुद्रा में ही नहीं थे। कोई सड़क किनारे खड़ा था तो कोई आराम से बैठा था।
विज्ञापन

माल रोड पर पुलिस वाले बैरियर पर खड़े थे लेकिन वाहनों की चेकिंग नहीं कर रहे थे। कई जगह बैरियर से पुलिस काफी दूर खड़ी थी। न्यू आगरा में तो थाना के सामने भी चेकिंग नहीं की गई। ताजमहल के पास भी पुलिस की सुरक्षा में अलर्ट जैसा कुछ नजर नहीं आया। इसके विपरीत सीआईएसएफ मुस्तैद नजर आई। ताजमहल के अंदर पर्यटकों की चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed