{"_id":"5c7d39d0bdec222c1767ee36","slug":"police-arrested-groom-for-dowry-demands-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, मंडप की जगह पहुंचा हवालात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पहले दूल्हे ने की ऐसी डिमांड, मंडप की जगह पहुंचा हवालात
Mon, 04 Mar 2019 08:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के बाह क्षेत्र के पुरा जसोल गांव में रविवार को लगनोत्सव में बाइक मांगना दूल्हा और उसके परिवार को भारी पड़ गया। युवती के परिजन न सिर्फ लगन लौटा ले गए। बल्कि दहेज की मांग का केस दर्ज कराने के लिए बाह थाने में तहरीर भी दी है। पुलिस ने दूल्हा, उसके भाई और पिता को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता बाह के पुरा जसोल के रामजी के बेटे रविंद्र के साथ तय किया था। सात मार्च को बाह से दिल्ली बरात जानी थी। रविवार की रात लगनोत्सव था। जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ। आरोप है कि रविंद्र का परिवार बाइक की मांग पर अड़ गया।
इस पर दोनों पक्षों में जमकर तकरार हुई। हंगामा होने लगा। पंचायत करके सुलह के प्रयास हुए। पर, दुल्हन के पिता ने दहेज लोभी परिवार के साथ बेटी का रिश्ता करने से इंकार कर दिया। उन्होंने बाह थाने पहुंच कर लगनोत्सव में दहेज में बाइक मांगने की तहरीर दे दी।

दूल्हा सहित परिजन हिरासत में
इस पर पुलिस ने रविंद्र, उसके भाई गोलू और पिता रामजी को हिरासत में ले लिया। एसओ बाह चंद्रवीर सिंह ने बताया कि दहेज मांगने की तहरीर मिली है। हिरासत में लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दहेज के लालच ने शादी की खुशियां काफूर कर दी। हंगामे के बाद मंगलगीत थम गए। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। वहीं रविवार रात दहेज के लिए हुए हंगामे की दिनभर क्षेत्र में चर्चा भी रही।
दहेज के लालच ने शादी की खुशियां काफूर कर दी। हंगामे के बाद मंगलगीत थम गए। शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। वहीं रविवार रात दहेज के लिए हुए हंगामे की दिनभर क्षेत्र में चर्चा भी रही।