फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested four young man for jewellery stealing in agra

गुजरात के ताला-चाबी गैंग के निशाने पर थीं आगरा की पॉश कॉलोनियां, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 04:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four young man for jewellery stealing in agra
ताला-चाबी गैंग के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गुजरात और मध्य प्रदेश का ताला चाबी बनाने वाला गैंग आगरा की पॉश कालोनियों में लोगों के घरों की तिजोरियां साफ करता था। एक महीने वारदात करने के बाद गैंग फरार हो जाता था। इस कारण पुलिस नहीं पकड़ पाती थी। शनिवार रात को थाना कमला नगर पुलिस ने गैंग के चार सदस्य पकड़ लिए। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात को केटीएल मुगल रोड पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना मिली कि घरों में चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है। इस पर घेराबंदी की गई। चार आरोपियों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन



आरोपियों में सूरत के अमरौली स्थित योगी कृपा छपरा भाठा रोड निवासी जगदीश, उसका भाई पहलवान, मध्य प्रदेश के बडवानी के थाना पलसूद स्थित राजपुर निवासी तीरथ सिंह और निर्मल सिंह हैं। आरोपियों के पास से 700 ग्राम नशीला पाउडर, सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने में करते थे 850 किलोमीटर का सफर 

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी गुजरात और मध्य प्रदेश से 850 किलोमीटर का सफर तय करके आते थे। वह इंदौर से जयपुर होते हुए आगरा सहित आसपास के जिलों में आते थे। इस बार आरोपियों ने बालूगंज में एक गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। 

रोजाना ऑटो करते थे। इस दौरान चालक से पता करते थे कि कौन सी कॉलोनी में पॉश है। वहीं पर जाते थे। अलग-अलग घूमते थे, जो लोग अपने घर के अलमारी और तिजोरी का ताला बनाने के लिए कहते थे, उन्हें झांसे में लेकर तिजोरी साफ कर देते थे।  

दो तरीके अपनाते थे सदस्य
 
आरोपियों ने बताया कि लोगों की तिजोरी और अलमारी साफ करने के लिए दो तरीके अपनाते थे। एक तरीका लोगों की अलमारी का ताला खोलते समय घायल होने का होता था। इस दौरान दवा मांगने के दौरान जेवरात और कैश चोरी कर लेते थे। 

दूसरा तरीका ताले के अंदर चाबी को तोड़ने का होता था। चाबी फंसने पर काफी देर तक लगे रहते थे। इस कारण लोग समझ नहीं पाते थे। मालिक की नजर बचाकर गहने निकाल देते थे। 

यह कर चुके हैं वारदात 

ताला चाबी गैंग ने दस अक्तूबर को हरीपर्वत के रिंग रोड स्थित विजय नगर में एक मकान में अलमारी का ताला ठीक करने के बहाने चोरी की थी। इस संबंध में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा कमला नगर और बल्केश्वर में भी वारदात की। 

बल्केश्वर में एक महिला को बातों में लेकर गहने उतरवा ले गए थे। फरवरी में एक मकान में चोरी की थी। इसके अलावा भी वारदात की आशंका है। पुलिस गैंग के सदस्यों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed