फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   plan of murdering shivpal yadav aid is busted by firozabad police

शिवपाल के करीबी सपा नेता की दी गई सुपारी, पुलिस ने दबोचे चार शूटर

Wed, 19 Jul 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Wed, 19 Jul 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
plan of murdering shivpal yadav aid is busted by firozabad police
हत्या की सुपारी लेने वाले चार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
इटावा के जसवंतनगर के ब्लाक प्रमुख की हत्या की सुपारी लेने वाले चार बदमाशों को रामगढ़ थाना पुलिस ने एसओजी की टीम की मदद से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से हथियार, कारतूस और बाइक बरामद की गई है। वहीं, दो शूटर मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि जसराना के गांव नगला बरी निवासी अनिल कुमार उर्फ बंटू यादव इटावा के एक रसूखदार नेता का करीबी है। नेता की जसवंतनगर ब्लाक प्रमुख और सैफई इटावा के हैवरा डिग्री कालेज के प्रोफेसर डॉ. ब्रजेश यादव से रंजिश चली आ रही है। 
विज्ञापन


इसलिए उसने डॉ. ब्रजेश यादव की हत्या की सुपारी बंटू यादव को पांच लाख रुपये में दी थी। बंटू को 50 हजार रुपये एडवांस दे दिए गए थे। इस काम के लिए बंटू ने अपने साथी भूपेंद्र उर्फ चैनी निवासी उबटी थाना शिकोहाबाद से संपर्क करते हुए सुपारी की बात की। भूपेंद्र ने टूंडला के गांव उलाऊ निवासी संजय कुमार, शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव गडूमा निवासी सुनील कुमार और उलाऊ निवासी गुड्डू तथा नगला सिंघी थाना क्षेत्र के गांव लांघी निवासी रिंकू से संपर्क किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सभी आरोपियों ने प्रो. ब्रजेश यादव की हत्या के लिए योजना तैयार करने के साथ ही रेकी की थी। हत्या 20 जुलाई को की जानी थी। इससे पूर्व सभी आरोपी एक डकैती की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वारदात के बाद फरारी के दौरान खर्च के लिए रुपयों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। 

शिवपाल के करीबी हैं प्रोफेसर ब्रजेश

plan of murdering shivpal yadav aid is busted by firozabad police
शिवपाल यादव - फोटो : SELF
डॉ. ब्रजेश यादव को जसवंत नगर के विधायक और सपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव का करीबी बताया जाता है। शिवपाल यादव के वह प्रतिनिधि भी रहे हैं। मामले में जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी अनिल कुमार उर्फ बंटू यादव का नाम सामने आया है। बंटू जसवंत नगर में रहता है। बंटू के नजदीकी शिवपाल विरोधी खेमे से अधिक है। 

जसवंत नगर ब्लाक प्रमुख डा. ब्रजेश यादव ने फोन पर कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। दो दिन पूर्व पुलिस ने उन्हें अलर्ट जरूर किया था कि मेरे साथ अनहोनी हो सकती है। मैंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब जब अपराधी पकडे़ गए हैं तो यह भी पता चल जाएगा कि हत्या की सुपारी किसने दी है। कौन कद्दावर नेता है जो हत्या कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed