{"_id":"57c491484f1c1bbe762cb340","slug":"pinahat-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों से भरी बस मैक्स वाहन से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बच्चों से भरी बस मैक्स वाहन से टकराई

Updated Tue, 30 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों से भरी बस मैक्स वाहन से टकराई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिनाहट में नंदगवां रोड स्थित मोहल्ला गढ़ के पास बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क किनारे खड़े मैक्स वाहन से टकरा गई। इससे 12 बच्चे घायल हो गए और बस का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दो की दशा गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को सुबह कस्बा क्षेत्र के पूरन पुरा स्थित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को उनके घर से लेकर स्कूल के लिए जा रही थी। तभी पिनाहट-नंदगवां मार्ग पर मोहल्ला गढ़ के पास सड़क किनारे खड़े मैक्स वाहन में पीछे से स्कूल बस अनियंत्रित होकर टकरा गयी। इससे बस में बैठे 12 स्कूली बच्चे घायल हो गये। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कक्षा एक के छात्र भावेश (8) पुत्र हरेंद्र सिंह और केजी का छात्र बिट्टू (6) पुत्र अनिल कुमार दोनों निवासी बीच का पुरा को अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य बच्चों को उनके परिवारीजन अपने साथ ले गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--------
बिना मानक के चल रही स्कूली बसें
पिनाहट। प्राइवेट स्कूलों में बगैर मानक के जर्जर हालत में स्कूली बसें चलायी जा रही हैं। इनसे बच्चों की जान को पूरा पूरा खतरा रहता है। स्कूल संचालक बिना मानक जर्जर बसों का संचालन करा रहे हैं। पूर्व में भी शांति निकेतन पब्लिक स्कूल की बस हादसे का सबब बन गई थी। तब कई बच्चों की जान जाने से बच गई थी। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन ने कोई सावधानी नहीं बरती। घटना को लेकर अभिभावकों ने स्कूल संचालक के खिलाफ हंगामा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।