फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pickpockets attacked the police team in agra

जेब कतरों ने किया पुलिस टीम पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी, तीन गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 01:09 AM IST
सार

  • घटना सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे की है। सूचना पर दरोगा पुलिस टीम के साथ जेब कतरों को पकड़े गए थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया। 

विज्ञापन
Pickpockets attacked the police team in agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर में सोमवार शाम को पुलिस टीम पर चार जेब कतरों ने हमला बोल दिया। पुलिस से खींचतान कर दी। गुत्थमगुत्था में दरोगा की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने तीन जेब कतरों को पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि फिरोजाबाद के जेब कतरे आफताब और उसके साथी फाउंड्री नगर स्थित एक ढाबे के सामने खड़े हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं। इस पर दरोगा राहुल कुमार और राजीव गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। आरोपी अंडे की ठेल पर खड़े थे। पुलिस ने आफताब और उसके साथियों की घेराबंदी कर ली।  
विज्ञापन



पुलिस ने आफताब और उसके दो साथी पकड़ लिए। मगर, आफताब पुलिस से धक्कामुक्की करके भागने की कोशिश करने लगा। उसके साथी भी भागने लगे। यह देखकर पुलिस ने पीछे दौड़ लगा दी। पुलिस ने तीनों को जमीन पर गिरा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों आरोपी ने दरोगा राजीव गुप्ता की वर्दी फाड़ दी। पुलिस और अपराधियों में गुत्थमगुत्था होता देखकर लोग जुट गए। बाद में आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद थाने ले गए। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

ऑटो चालक के घर दबिश देने आए फिरोजाबाद के सिपाही को घेरा

एत्माद्दौला के विद्या नगर में रविवार रात एक बजे ऑटो चालक राजकुमार के घर पर फिरोजाबाद के एक सिपाही ने दबिश दी। उसके साथ बिना वर्दी में तीन युवक और थे। सिपाही उसे चोर बता रहा था। इसके बाद चारों उसे बाइक पर बैठाने लगे। चालक के शोर मचाने पर परिजन आ गए। उन्होंने विरोध किया। इस पर खींचतान हो गई। 

बाद में मोहल्ले के लोग आ गए। लोगों ने सिपाही को घेर लिया। इस पर सिपाही की नेम प्लेट भी गिर गई। बाद में सभी चले गए। यह पूरी घटना एक घर के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि थाना पुलिस को जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी का कहना था कि शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed