फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   perents give son to police in tesing case

मनचले बेटों को माता-पिता ने सिखाया सबक

Mon, 23 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Mon, 23 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
perents give son to police in tesing case
मोहल्ले की किशोरी से छेड़छाड़ पर मनचले बेटों को उनके माता-पिता ने सबक सिखाया। पीड़ित की शिकायत पर बेटों को खुद ही थाने लेकर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। हालांकि रविवार देर शाम दोनों को गलती का अहसास हो गया। इस पर उन्होंने माफी मांगी और फिर से ऐसी गलती न करने की बात कही।
विज्ञापन

मामला थाना शाहगंज क्षेत्र का है। कक्षा 12 की छात्रा को पिछले एक साल से क्षेत्र का एक किशोर आते-जाते परेशान कर रहा था। उसे रास्ते में रोक लेता। स्कूल से आने पर पीछा करता। किशोर ने साथी के साथ मिलकर हरकतें शुरू कर दीं। कुछ महीने पहले किशोरी ने अपनी मां को बताया। इस पर उन्होंने दोनों के घरवालों से शिकायत की। इसके बाद दोनों ने अपने माता-पिता के सामने माफी मांग ली। लेकिन वे नहीं सुधरे। छात्रा का पीछा करना बंद नहीं किया। किशोरी की मां ने दो बार और शिकायत की तो फिर माफी मांग ली। शनिवार डेढ़ बजे किशोरी स्कूल से घर लौट रही थी। आरोप है कि दोनों रास्ते में मिल गए। इसके बाद एक किशोर ने उसका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने लगा। शोर मचाने पर वे भाग गए। यह बात जब किशोरी ने अपनी मां को बताई तो उसने आरोपियों के घरवालों से शिकायत की। अपने बेटों की करतूत पर शर्मिंदा दोनाें के माता-पिता ने उन्हें फोन कर बहाने से बुलाया। इसके बाद खुद ही किशोरी के घरवालों के संग थाने ले गए। हालांकि थाने में दोनों किशोरों ने फिर से माफी मांगी। कहा, अब ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे। इस पर लड़की पक्ष ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें लिखित में शिकायत नहीं मिली है। इसके बावजूद आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed