फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people said, wine shop should be closed

ग्रामीणों ने अफसरों से कहा, अब तो ठेके बंद करा दो

Sun, 05 Jul 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 05 Jul 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
people said, wine shop should be closed
जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत के बाद शनिवार को प्रभावित गांव गढ़ी
विज्ञापन
खांडेराव और इसौली का पुरा में पुलिस प्रशासनिक अफसर पहुंचे। ग्रामीणों ने अफसरों से साफ कहा कि अगर हो सके तो गांवों में खुलेआम बिकने वाली शराब पर अंकुश लगा दो। ठेकों को बंद करा दो। अफसरों ने मृतकों के परिवारीजनों से भी मुलाकात की।
गढ़ी खांडेराव और इसौली का पुरा में एक सप्ताह में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन की हालत गंभीर है। समाधान दिवस में आए एडीएम (फाइनेंस) राजकुमार, एसडीएम फतेहाबाद अरुण सिंह, एएसपी सोमेन वर्मा और आबकारी विभाग के अधिकारियों की टीम ने दोनों गांवों में ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि शराब माफिया ने गांव-गांव में ठेके खुलवा दिए हैं। शराब खुलेआम बेची जाती है। कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। अब तो ठेके बंद करवा दो। उन्होंने कहा कि थाने से आने वाले सिपाही माफिया से पैसा लेकर जाते हैं। अधिकारियों ने शराब की खुलेआम बिक्री नहीं होने देने का आश्वासन दिया। जहरीली शराब पीने से मरे कंचन सिंह और उसके बेटे खेमचंद के परिवारीजनों ने बताया कि खेमचंद के इलाज के लिए दो लाख रुपये में घर गिरवी रखना पड़ा है। अब बच्चों की परवरिश कैसे होगी। सुनील के पिता का कहना था कि अब घर में कोई कमाने वाला नहीं है। अधिकारियों ने उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची
दोनों गांवों में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का चेकअप किया। दवाएं भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed