फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people not safe at any place

घर हो या बाजार कहीं भी सुरक्षित नहीं लोग

Sun, 21 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 21 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
people not safe at any place
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
शहर में घर से निकलें तो अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें क्योंकि बाइकर्स गैंग आपको कभी भी निशाना बना सकता है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम है। गैंग के निशाने पर सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। शुक्रवार और शनिवार को बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम दिया। एक वारदात में पब्लिक के साहस से दो बदमाश पकड़ भी लिए गए।
विज्ञापन

कमला नगर में पंकज अग्रवाल का साईं हास्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर है। पंकज ने बताया कि हास्पिटल के आसपास पिछले कई दिन से मोबाइल लूट की वारदात हो रही थीं। शुक्रवार रात तकरीबन 9:30 बजे एक तीमारदार बसंत विहार निवासी राहुल मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी एक्टिवा सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया। राहुल के शोर मचाने पर पंकज अग्रवाल ने अपनी कार बदमाशों के आगे लगा दी। इस पर एक बदमाश भाग गया, जबकि दूसरा पकड़ा लिया। लोगों ने उसकी पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। वह दिव्यांग निकला। रात तकरीबन 11 बजे बदमाश के तीन साथी हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने परिचित से मिलने की बात कहते हुए पूछताछ शुरू कर दी। मैनेजर राजेश कुमार को शक हो गया। उसने शोर मचाया तो स्टाफ के लोग आ गए। इस पर बदमाश भागने लगे। लोगों ने पीछा करके एक को पकड़ लिया। वहीं उसकी एक्टिवा भी बरामद कर ली। उसे भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वहीं ककरैठा निवासी मीनाक्षी पुत्री मुरारीलाल दिल्ली में जॉब करती हैं। इन दिनों वह घर आई हैैं। शनिवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे वह महर्षिपुरम से लौट रहीं थी। तभी सामने से बाइक पर आए बदमाशों ने उन पर लाइट मारी। इससे उन्हें  कुछ नहीं दिखा। तभी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली। वह कुछ समझ पातीं उससे पहले ही बदमाश भाग गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया। वहीं ककरैठा में ही एक महिला का मंगलसूत्र लूटने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने मंगलसूत्र पकड़ लिया। बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed