{"_id":"59ce69a34f1c1bae538b4f55","slug":"people-hoodwink-four-lakh-rupees-on-the-name-of-establishing-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर लगवाने के लालच में गंवाए साढ़े चार लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टावर लगवाने के लालच में गंवाए साढ़े चार लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
Mobile tower
- फोटो : अमर उजाला
एटा के अलीगंज में टावर लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से शातिर ने चार लाख पचास हजार रुपये ठग लिए गए। थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए युवक ने पुलिस को बताया कि उससे राजीव नामक व्यक्ति ने जमीन पर टावर लगवाने के लिए कहा था। जिसे लेकर उसने अलग-अलग तिथियों में एसबीआई बैंक के खाते में चार लाख पचास हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद जब टावर लगवाने के लिए कहा तो वह आज कल की कह बहलाता रहा।
काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब उसकी जगह में टावर नहीं लगा तो उसने अपने रुपये वापस मांगे। जिस पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे दी। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने थाना अलीगंज में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी का पता लगा रही है।