फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one shot dead in a marriage program in firozabad

यूपी के फिरोजाबाद में दावत के दौरान फायरिंग, बालिका की मौत 3 घायल

Mon, 22 Jan 2018 07:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 22 Jan 2018 07:25 AM IST
विज्ञापन
one shot dead in a marriage program in firozabad
घायलों को अस्पताल ले जाया गया - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ के गांव दरिगपुर में लग्न टीका समारोह की दावत के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


गोली दावत खा रही चार बालिकाओं को लगी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने एक बालिका को मृत घोषित कर दिया। गांव में एसपी देहात और सीओ शिकोहाबाद सहित कई थानों का फोर्स भी पहुंच गया। 
विज्ञापन


थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव दरिगपुर निवासी पंकज यादव पुत्र विश्नुदयाल का लग्न टीका जनपद आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र के तुस्सी का बांस से आया था। गांव में दावत चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान विश्नू दयाल के परिवार के ही जगत सिंह एवं उनके बेटों का विवाद गांव के सतीश पुत्र गंगा प्रसाद यादव से हो गया। विवाद के दौरान जगत सिंह के पुत्र ने अपने घर की छत से लाइसेंसी असलाह से फायरिंग करना शुरू कर दी। 

one shot dead in a marriage program in firozabad
घायल बालिका - फोटो : अमर उजाला
फायरिंग होते ही दावत में ही अफरातफरी मच गई। इस दौरान दावत खाने को बैठी पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी लक्ष्मी (11) पुत्री श्याम सुंदर यादव एवं रमाकांती (14) पुत्री हरवीर सिंह निवासी दरिगपुर, एटा जलेसर निवासी लवी (10) और  एक अन्य बालिका घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने लक्ष्मी को मृत ही घोषित कर दिया। 

दावत के दौरान फायरिंग की सूचना मिलते ही एसपी देहात महेंद्र सिंह और सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। लेकिन फायरिंग करने वाले कोई घर पर नहीं मिले हैं। 

घायल दोनों बालिकाओं को आगरा रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात महेंद्र सिंह का कहना है कि विवाद दावत के दौरान शराब पीने को लेकर हुआ था। जिस लाइसेंसी असलाह से फायरिंग की गई है उसको निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed