फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   one more prisonar run away from SN Medical

एसएन मेडिकल कालेज से एक और बंदी फरार

Mon, 14 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 14 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
one more prisonar run away from SN Medical
एटा जेल से एक हफ्ते पहले बीमारी की हालत में भर्ती कराया गया बंदी भूरा (50) एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड से रविवार सुबह दो बंदीरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद से दोनों बंदीरक्षक भी लापता हैं। दूसरी शिफ्ट में ड्यूटी करने आए बंदीरक्षकों ने थाना एमएम गेट पुलिस को जानकारी दी। एटा जेल के जेलर ने बंदीरक्षकों और बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बंदीरक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। एसएन से पहले भी बंदी फरार हो चुके हैं।
विज्ञापन

असल्लकपुरा, मुरादाबाद निवासी भूरा को कासगंज से 15 सितंबर, 2014 को गोकशी और गैंगस्टर के मामले में गिरफ्तार करके एटा जेल भेजा गया था। निमोनिया और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत पर जेल प्रशासन ने पांच सितंबर को उसे एसएन अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में प्रथम तल पर वार्ड छह में भर्ती कराया। एटा जेल से अभिरक्षा में छह बंदीरक्षकों की ड्यूटी शिफ्टों में लगाई गई थी। रविवार सुबह करीब छह बजे शौच से लौटने के बाद भूरा वार्ड में टहलने लगा। बंदीरक्षक नरेंद्र भदौरिया और पुष्पेंद्र यादव भी आराम फरमाने लगे। इसी बीच भूरा हथकड़ी को बेड से बांधकर फरार हो गया।
विज्ञापन

साढ़े आठ बजे दूसरी शिफ्ट के बंदीरक्षक शशिबाबू और श्रीप्रकाश पहुंचे तो बंदी के साथ ही दोनों बंदीरक्षक भी नहीं मिले। उन्होंने वार्ड में तैनात डाक्टर से जानकारी की पर कुछ पता नहीं चला। डाक्टर ने थाना एमएम गेट पुलिस को जानकारी दी। तब सीओ कोतवाली मनीषा सिंह, एसओ एमएम गेट फोर्स के साथ आए। जानकारी पर आए एटा जेल के जेलर पीके सिंह ने बताया कि अभिरक्षा में लगे बंदीरक्षकों की लापरवाही के चलते बंदी फरार हुआ है। वह एक पैर से ठीक से चल भी नहीं पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार घंटे की शिफ्ट को बनाया 48 घंटे की
जेलर पीके सिंह ने बताया कि भूरा की अभिरक्षा में छह सिपाही दिनेश, विवेक, श्रीप्रकाश, शशिबाबू, पुष्पेंद्र और नरेंद्र की ड्यूटी लगाई गई थी। इन्हें चार-चार घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी देनी थी। जांच में पता चला कि बंदीरक्षकों ने अस्पताल आकर चार घंटे की शिफ्ट के स्थान पर 48 घंटे की शिफ्टवार ड्यूटी लगा ली। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
एसएन से भागते रहे हैं बंदी
26 अप्रैल 2015: फीरोजाबाद के थाना नसीरपुर के गांव हरिया का जसवंत फरार हो गया था। बाद में कानपुर से पकड़ा गया था।
 24 जून 2015: सेंट्रल जेल आगरा का बंदी सीटी लाला उर्फ गोपाल भी एसएन मेडिकल कालेज से फरार हुआ था। बाद में पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed